मुरादाबाद : ट्यूशन पढ़ने जा रही छात्रा से छेड़खानी, परिजनों ने आरोपियों की पिटाई कर पुलिस को सौंपा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बिलारी (मुरादाबाद), अमृत विचार। थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को ट्यूशन पढ़ने जा रही 10वीं की छात्रा से दो भाइयों ने छेड़खानी की। पीड़ित की शिकायत पर परिजनों ने दोनों आरोपियों की पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है। 
 

यह घटना थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की है। यहां की रहने वाली 10वीं की छात्रा प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को भी ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। छात्रा ने बताया कि जब वह घर से निकली तभी दो युवक उसका पीछा करने लगे। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसका हाथ पकड़ लिया। पीड़ित ने मुश्किल से अपने आप को बचाया और घर पहुंची। उसने आपबीती परिजनों को बताई।

परिजन ने दोनों आरोपियों को पकड़ कर उनकी पिटाई कर दी। आरोपी चचेरे-तहेरे भाई हैं। वहीं एक युवक अज्ञात भी घटना में शामिल था। बाद में आरोपी उवैद और रिक्की को पुलिस के हवाले कर दिया। मामला दो वर्गों का है। पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उनको कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : तेरा जैसा यार कहां....बाइक पर युवक को स्टंटबाजी करना पड़ा महंगा, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज