हल्द्वानीः केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने हरी झंडी दिखाकर किया प्रतियोगिता का शुभारंभ
मिनी स्टेडियम में सांसद खेल स्पर्धा के तहत किया गया दौड़ का आयोजन
हल्द्वानी, अमृत विचार। मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में शनिवार को सांसद खेल स्पर्धा के तहत हॉफ मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें अलग-अलग वर्गों में दिशा देव, राधा भट्ट, धीरज चौहान तथा प्रकाश भट्ट विजेता रहे।
रन फॉर जी-20 के तहत खेल विभाग के सहयोग से आयोजित हाफ मैराथन का शुभारंभ केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने हरी झंडी दिखाकर किया।
मैराथन के जूनियर बालक वर्ग में धीरज चौहान पहले, अभिषेक वर्मा दूसरे एवं दिनेश सांमत तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में प्रकाश भट्ट पहले, सागर दूसरे एवं रोहित तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर बालिका वर्ग में दिशा देव पहले, जया बिष्ट दूसरे एवं पूजा बेलवाल तीसरे स्थान पर रही। सीनियर बालिका वर्ग में राधा भट्ट पहले, भावना दूसरे एवं सोनम तीसरे स्थान पर रहीं।
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से ग्रामीण क्षेत्र से लेकर जनपद तथा राज्य से लेकर राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए इसी तरह का आयोजन समय-समय पर खेलों का कराया जाएगा।
इस मौके पर अंतराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक विजेता दिव्यांग बैडमिंटन खिलाड़ी निर्मला मेहता को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर नगर निगम मेयर डॉ. जोगिंदर सिंह रौतेला, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, चंदन बिष्ट, किशोर जोशी, भुवन जोशी, खेल अधिकारी राशिका सिद्दीकी आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें- हल्द्वानीः रोडवेज बसों का चक्काजाम होने पर 31 को चलेंगी प्राइवेट बसें - Amrit Vichar
