काशीपुरः बैंक भर्ती प्रक्रिया की जांच कर योग्य उम्मीदवारों को मौका देने की मांग की

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। कुछ उम्मीदवारों ने दो साल पहले एक बैंक की ओर से चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता बरतने का आरोप लगाकर जांच कर योग्य उम्मीदवारों को भर्ती कराने की मांग की है।

शनिवार को उम्मीदवार मोहन सिंह, अक्षय कुमार, अरुण कुमार ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अभय प्रताप सिंह को सौंपा। जिसमें  उम्मीदवारों ने कहा कि एक बैंक की ओर से चतुर्थ श्रेणी (सहयोगी/गार्ड) के लिए वर्ष 2020 में विज्ञप्ति प्रकाशित की गई गयी थी। 17 मार्च 2021 को रुद्रपुर बैंक कार्यालय में बैंक द्वारा शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं साक्षात्कार के लिए गए। जिसकी वीडियोग्राफी की गई थी। 

आरोप है कि बैंक द्वारा ऐसे अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति दे दी गई है, जो शारीरिक दक्षता के मापदंडों पर खरा नहीं उतर सके थे, जिससे योग्य अभ्यर्थियों को अपने अधिकारों से वंचित होना पड़ा है। उन्होंने भर्ती की जांच कर वीडियोग्राफी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को भर्ती कराने की मांग की है। शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं होने पर अदालत का दरवाजा खटखटाने की चेतावनी दी। उम्मीदवारों ने इसकी प्रतियां राज्यपाल, मुख्यमंत्री, बैंक निबंधक व जिला सहकारी निबंधक को भेजी है। 

यह भी पढ़ें- काशीपुरः फर्जी नोट व स्टाम्प तैयार करने के दो दोषियों को दस-दस साल का कठोर कारावास

 

संबंधित समाचार