मथुरा : देवेंद्र व विनोद जाट गैंग का मुख्य गुर्गा मुठभेड़ में घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा, अमृत विचार। छाता थाना पुलिस व स्वाट टीम ने सर्विलांस की मदद से  शातिर लुटेरे को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। शातिर के कब्जे से तमंचा तथा बिना नंबर की एक्टिवा बरामद हुई है। मुठभेड़ में घायल होने के कारण शातिर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। शातिर के ऊपर जनपद भर के विभिन्न थानों में 30 मुकदमे पंजीकृत हैं।

एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय के निर्देशन में अपराधियों की धड़पकड़ जोरों पर है। लगातार शातिरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। इसी क्रम में छाता कोतवाली क्षेत्र का नीरज उर्फ नरेन्द्र उर्फ भुप्पाडी पुत्र सुरेश चन्द्र उर्फ सुरेश ठाकुर निवासी राल थाना जैत को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। 

उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर छाता, स्वॉट व सर्विलांस टीम ने आरोपी को पिलहोरा बम्बा अकबरपुर शेरगढ रोड़ पर घेर लिया। खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फायरिंग की तो उसके पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। तलाशी में उसके कब्जे से तमंचा कारतूस तथा बिना नंबर की एक्टिवा बरामद हुई है।

एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त शातिर किस्म का चोर एवं लुटेरा है। जनपद के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ 30 से अधिक मुकदमे पंजीकृत है। इसके अलावा उसके और आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। एसपी देहात ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त थाना जैत का हिस्ट्रीशीटर है। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर देवेंद्र जाट व विनोद जाट गैंग का सदस्य है। पुलिस देवेंद्र जाट और विनोद जाट के ऊपर भी नकेल कसने की रणनीति बना चुकी है।


ये भी पढ़ें : मथुरा : यमुना नदी में नहाने लगे किशोर की डूबने से मौत 

संबंधित समाचार