पुलवामा में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार तड़के आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई तथा इसके बाद तलाशी अभियान जारी है। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवाद रोधी अभियान के दौरान पुलवामा के मित्रीगाम इलाके में एक संक्षिप्त मुठभेड़ हुई।

अधिकारियों के मुताबिक आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना के बाद संयुक्त बलों ने अभियान शुरू किया था। उन्होंने कहा, ऐसा लगता है कि ऑपरेशन के शुरुआती चरणों में आतंकवादी भाग गए। इलाके में तलाशी चल रही है और आंतकवादियों से फिर कोई मुठभेड़ नहीं हुई है। अभियान को अभी तक बंद नहीं किया गया है। सुरक्षाबलों ने इस साल तीन मुठभेड़ों में पांच आतंकवादियों को मार गिराया है। 

ये भी पढ़ें : राजद्रोहपूर्ण लेख लिखने का मामला : जम्मू की अदालत ने पत्रकार, शोधार्थी पर आरोप तय किए 

संबंधित समाचार