काशीपुरः 12.05 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, बरेली से हो रही तस्करी का किया भंडाफोड़ 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को 12.05 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार, आरोपी बरेली से स्मैक लाकर यहां बेचा करता था।

ऑपरेशन क्रेक डाउन व अवैध नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत कुंडा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ढेला के पुराने पुल पर एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद शाकिर निवासी अल्ली खां बताया। आरोपी ने बताया कि वह बरेली से स्मैक खरीदकर यहां नशेड़ियों को ऊंचे दामों में बेचता है और खुद भी नशे का आदी है। 

आज भी वह स्मैक बेचने के लिए यहां ग्राहकों को इंतजार कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उधर, पुलिस आरोपी का आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल, एसआई मनोहर चन्द, कांस्टेबल नरेश चौहान, कैलाश काला, हरीश प्रसाद, गिरीश पाटनी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें- खटीमाः गर्मी शुरू होते ही धधकने लगी आग, दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

संबंधित समाचार