बरेली: शहर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद-उल-फितर, नमाज अदाकर मांगी दुआ

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

बरेली, अमृत विचार। यूपी सह‍ित पूरे देश में धूमधाम से ईद का त्‍योहार मनाया जा रहा है। शुक्रवार की शाम को शव्वाल का चांद दिखने के बाद आज जिले भर में ईद मनाई जा रही है। यह चांद रमजान के रोजे का अंतिम दिन का प्रतीक माना जाता है। इस बार माहे रमज़ान  29 दिन के रहे। बीते दो साल में यह पवित्र महीना 30-30 दिन का रहा था।

शुक्रवार शाम ईद-उल-फितर के चांद के दीदार हो गए और आज धूमधाम से ईद मनाई जा रही है। बता दें कि शुक्रवार को शव्वाल वर्धमान चांद के नजर आया था। इसके चलते आज देशभर में ईद मनाई जा रही है। इस खुशी के मौके पर सभी एक दूसरे के घर जाकर गले मिलकर पकवान का आनंद ले रहे हैं। बुजुर्ग और घर के बड़े सभी को ईद पर दुआ दे रहे है।

मेले में बच्चों ने की मौज मस्ती
ईद को लेकर लोगों की खुशी व उल्लास सिर चढ़कर बोल रहा है। इस मौके पर बाकरगंज कर्बला पर  मेला का आयोजन किया गया।  ईद के मौके पर से बच्चों में खासा उत्साह है। मेले में बच्चो के लिए खिलौना, खाने-पीने की दुकान सजी है।  बच्चे मेले में जमकर मस्ती करते देखे जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- MJPRU: BA-BSc और B.Com के सुधार परीक्षा के परिणाम जारी, जानें डिटेल्स

संबंधित समाचार