अमेरिका का नियामकों ने फर्स्ट रिपब्लिक बैंक को किया जब्त, जेपी मॉर्गन चेज को बेचा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

न्यूयॉर्क। जेपी मॉर्गन चेस बैंक ने संकटग्रस्त फर्स्ट रिपब्लिक बैंक को खरीद लिया है और उसकी सभी जमाओं और अधिकांश संपत्तियों को अपने कब्जे में लेगा। फेडरल डिपॉजिट इंश्योरेंस कॉर्प (एफडीआईसी) ने यह जानकारी दी।

 एफडीआईसी ने सोमवार तड़के कहा कि कैलिफोर्निया के नियामकों ने फर्स्ट रिपब्लिक को बंद कर दिया है और इसे रिसीवर के रूप में नियुक्त किया है। जेपी मॉर्गन चेस फर्स्ट रिपब्लिक बैंक की सभी जमाओं और अधिकांश संपत्तियों का अधिग्रहण करेगा। 

आठ राज्यों में फर्स्ट रिपब्लिक बैंक की 84 शाखाएं सोमवार को जेपी मॉर्गन चेस बैंक की शाखाओं के रूप में फिर से खुलेंगी। सैन फ्रांसिस्को स्थित फर्स्ट रिपब्लिक मार्च की शुरुआत से बुरे वक्त का सामना कर रहा था और ऐसा माना जा रहा था कि बैंक ज्यादा वक्त तक एक स्वतंत्र संस्था के रूप में जीवित नहीं रह सकता है। 

ये भी पढ़ें:- Uzbekistan के नए संविधान के मसौदे को 90.21 प्रतिशत मतदाताओं का समर्थन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

NEET Re-exam को लेकर देशभर में मॉक ड्रिल, हरिद्वार में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, आबू धाबी एग्जाम सेंटर दिए जाने पर क्या बोला NTA; जानिए
हाईकोर्ट ने दिया मोनालिसा को सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश, कुंभ मेले में हुई थी वायरल
अमरोहा में फुटपाथों पर अतिक्रमण से पैदल चलना मुश्किल: अवैध कब्जों का भी किराया वसूल रहे दबंग, एसडीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश
Sitapur News: 7 फेरे लेने के बाद पेड़ से फंदा लगाकर प्रेमी युगल ने दी जान, परिजनों में कोहराम
Kanpur News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ग्रीन पार्क स्टेडियम में होगा मुख्य आयोजन, मंत्री राकेश सचान होंगे मुख्य अतिथि