रामपुर : मुस्लिम शादी में हिंदू खाना देने से मना करने पर बैरंग लौटी बारात
थाना टांडा से अजीमनगर के छतरपुर गांव में आई थी बारात, मांग पूरी नहीं करने पर दूल्हा नाराज, बिना शादी किए लौटा
रामपुर/सैदनगर, अमृत विचार। क्षेत्र के एक गांव में आई मुस्लिम शादी में दूल्हे के खास मेहमान बारातियों को हिंदू खाना खिलाने से मना करने पर हुए विवाद के बाद बरात बैरंग लौट गई। दुल्हन पक्ष ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में ले लिया। दोनों पक्षों के बीच मामले को निपटाने के लिए पंचायत चल रही है।
अजीम नगर थाना क्षेत्र के छतरपुर गांव की है। पहाड़पुर निवासी मुख्तियार अली की छतरपुर गांव बारात आनी थी। बरात पहुंचने से पहले ही दूल्हे ने डिमांड कर दी कि कुछ बारातियों के लिए हिंदू खाना भी कई प्रकार का बनाया जाए। अंतिम समय पर दूल्हे की डिमांड को लड़की के परिजनों ने नामंजूर कर दिया। डिमांड पूरी नहीं होने पर दूल्हे ने बरात को वापस लौटा दिया और खुद भी वापस चला गया।
दुल्हन के घर जब बरात नहीं पहुंची तो खलबली मच गई। दूल्हे से संपर्क किया गया तो उसने अपनी डिमांड पूरी करने की बात कही। लड़की पक्ष ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दूल्हे को हिरासत में ले लिया गया। फिलहाल दोनों पक्ष आपसी समझौते की कोशिश में लग गए हैं।
ये भी पढ़ें:- रामपुर : आश्रम पद्धति के पास सब्जी से भरा टाटा मैजिक पलटा, दस घायल
