काशीपुर: प्लाट बेचने के नाम पर महिला से हड़पे 2.62 लाख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। एक महिला ने प्लाट बेचने की आड़ में महिला सहित तीन लोगों पर 2.62 लाख हड़पने का आरोप लगाया है। गिरीताल कॉलोनी निवासी शील शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने लिए एक प्लाट ढूंढ रही थी।

जिसके लिए उन्होंने कुछ प्रोपटी डीलर से संपर्क किया। जिस पर उनके घर नवनीत चौहान निवासी गौतम नगर, काशीपुर आए और बोले कि उनकी एक कॉलोनी श्याम नगर नाम से नीझड़ा, काशीपुर में कट रही है। वह आसान किस्तों में प्लाट दिलवा सकते हैं।

प्लाट देखने पर पंसद आया। जिसका सौदा 10.50 लाख में तय हुआ। जिसके एवज में पीड़िता ने 2,12,500 रुपये नकद और 50 हजार रुपये का चेक अमित सिंह चौहान को दिया। कहा कि यह प्लाट दिशा अग्रवाल निवासी औझान, काशीपुर का है। साथ ही बताया गया कि गौरव व सौरभ नाम के व्यक्ति भी उनके साथ यह कारोबार करते हैं।

बाद में बैनामा करने की 4 फरवरी 2023 की तिथि तय की गई। नियत तिथि को बाकी रुपये लेकर पीड़िता अपने पति के साथ तहसील में पहुंच गई, लेकिन शाम तक आरोपियों में से कोई भी वहां नहीं पहुंचा और संपर्क करने पर धमकी देने लगे। छानबीन में पता चला कि यह महिला व दोनों व्यक्ति लोगों को प्लाट दिखाकर लूटने का काम करते हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

संबंधित समाचार