बरेली: विकास कार्यों और उपलब्धियों पर भाजपा तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाएगी

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

अल्पसंख्यक आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा बोले-PM मोदी की अगुवाई में देश का सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा है

बरेली, अमृत विचार। जन सरोकार से जुड़े विकास कार्यों और उपलब्धियों को लेकर भाजपा लगातार तीसरी बार बहुमत से सरकार बनाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश का सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा है। यह कहना है अल्पसंख्यक आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा का। वह सोमवार दोपहर देवचरा स्थित आदर्श इंटर कॉलेज में केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि मेक इन इंडिया के तहत उद्योगों के विकास के लिए आधुनिक और सुविधाजनक बुनियादी ढांचा तैयार हुआ है। किसानों को समृद्ध बनाने के लिए किसान सम्मान निधि योजना चलाने के साथ नमामि गंगे योजना से सभी नदियों को स्वच्छ किया जा रहा है। हरियाणा के पर्यटन विभाग के चेयरमैन अरविंद यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने गरीब से गरीब व्यक्ति को घर, बिजली, गैस व स्वास्थ्य बीमा जैसी कई बुनियादी सुविधाएं देकर उनके जीवन स्तर को उठाया है। 

प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह ने कहा कि जहां कई विकसित देश अभी तक कोरोना महामारी के प्रभाव से नहीं उभर पाए। वहीं भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व के लिए आदर्श बनी है। आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत आज दुनिया में सबसे बड़ा विकसित देश बन चुका है। अब उत्तर प्रदेश गुंडाराज से मुक्त हो चुका है। 2024 में भाजपा चार सौ से अधिक सीटें जीतकर दोबारा सरकार बनाने जा रही है।

इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, विधायक श्याम बिहारी लाल, विधायक डा राघवेंद्र शर्मा, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, जिलाध्यक्ष वीर सिंह पाल, बदायूं जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सुनील कश्यप, शिवेन्द्र नाथ चौबे, वेद प्रकाश यादव, यशवंत सिंह, राहुल कश्यप, संतोष सिंह, रामनिवास मौर्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- 

संबंधित समाचार