इटावा में बोले शिवपाल यादव- प्रदेश में नही है कानून व्यवस्था जैसी कोई चीज

Amrit Vichar Network
Published By Ankit Yadav
On

अमृत विचार, जसवंतनगर, इटावा। आजाद समाज पार्टी के चीफ चंद्रशेखर आजाद पर हुए हमले को लेकर सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने सरकार की कानून व्यवस्था पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है। जितने भी अपराधी हैं उनके हौसले बढ़े हुए हैं। सरकार केवल बेहतर कानून व्यवस्था का ढिंढोरा पीट रही है। उन्होंने आगे कहा कि जब पुलिस की सुरक्षा में थानों व अदालतों में हत्यायें हो रहीं हैं तो कानून व्यवस्था कहां बची। 

वहीं उन्होंने समान नागरिक संहिता को लेकर कहा कि जब चुनाव आते हैं तो भाजपा इसी तरह से मुद्दे ढूंढती है। इसी तरह से प्रचार करेंगे लेकिन करेंगे कुछ नही। न करना है और न ही कुछ कर पाएंगे। चुनाव आते ही इस तरह की बातें उठेंगी। भाजपा पार्टी ने पूरे उत्तर प्रदेश व देश में जनता को परेशान कर दिया है। महंगाई भ्रष्टाचार तो चरम सीमा पर है ऐसे मुद्दे नही उठाएंगे। हम लोगों ने काम किया विकास किया है सड़कें बनवाई हैं। भाजपा ने कोई काम नही किया है। जनता को परेशानी दी है। जनता समझ चुकी है। भाजपा का पूरी तरह से ग्राफ गिर चुका है।

Shivpal yadav (1)

इसके अलावा केशव प्रसाद मौर्य का सपा को गुंडा पार्टी बताने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह बड़बोले हैं। कई बार बोल चुके हैं। इनके पास सरकार में किसी विभाग का काम तो बचा नहीं है। विकास किया नही सभी लोग समझते हैं। इनका इतिहास क्या है। इसी काम में संलिप्त रहे हैं।

इस मौके पर प्रोफेसर बृजेश यादव, राहुल गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि अजेंद्र गौर, पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण शंखबार, समेत कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:- हरदोई: सांसद ने साण्डी और गोपामऊ के बूथ के यूथ से मिलाया हाथ

संबंधित समाचार