संतकबीरनगर में दिब्यांग बच्ची से रेप, आरोपी गिरफ्तार
अमृत विचार, संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के एक गांव की दिव्यांग बच्ची के साथ बृहस्पतिवार की रात दुष्कर्म की घटना सामने आई है। वहीं दुष्कर्म के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम रसूलपुर निवासी हरेंद्र यादव पुत्र प्रताप यादव उक्त दिव्यांग बच्ची के घर अक्सर आता जाता रहता था। बृहस्पतिवार की रात दिव्यांग बच्ची अकेले सो रही थी। इसी बीच मौका देखकर हरेंद्र यादव उसके घर पहुंचा और अकेलेपन का फायदा उठाकर दिव्यांग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया।
वहीं जाते समय आरोपी ने किसी को कुछ बताने पर जान से मार देने की धमकी भी दी। उसके चले जाने के बाद दिव्यांग बच्ची ने परिजनों को पूरी घटना बताई। परिजनों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376 व 3/4 पास्को एक्ट के तहत मुकदमा कायम कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल/न्यायालय भेज दिया।
ये भी पढ़ें:- इटावा में बोले शिवपाल यादव- प्रदेश में नही है कानून व्यवस्था जैसी कोई चीज
