फतेहपुर : पहले किया किशोरी का अपहरण, फिर किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, फतेहपुर । जाफरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के धर्मांतरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जाफरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी को सात जुलाई को सैफअली नामक युवक बहला फुसलाकर कर अपने साथ भगा ले गया। किशोरी को सैफअली अपहरण के बाद ईंट भट्ठा ले गया, जहां दोनों को पुलिस ने करीब छह घंटे बाद रात को ही दबोच लिया।

किशोरी ने बयान में बताया कि उसके घर के पास ईंट भट्ठे में सैफ अली काम करता है। सैफ अली ने खुद को अविवाहित बताकर उसे अपने प्रेम जाल में फंसाकर मोबाइल पर बातचीत करने लगा। बहला फुसलाकर सात जुलाई की शाम उसका सैफअली अपहरण कर भट्ठा ले गया, जहां उसका धर्मपरिवर्तन कराने के बाद नया नाम रुबीना रखा, और उसके साथ जबरन निकाह भी किया, निकाह के बाद सैफ अली ने वहीं भट्ठे में घिनौनी वारदात को भी अंजाम दिया।

पीड़ित ने बताया कि सैफ अली शादीशुदा और एक बच्चे का पिता है उसने इस बात को पूरी तरह छिपाए रखा। उधर पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर के आधार पर अपहरण का मुकदमा दर्ज करते हुए किशोरी के बयान कोर्ट में कराए हैं। किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने मामले में दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन और पाक्सो की धाराएं और बढ़ा दी, पुलिस ने मामले में आरोपी सैफ अली को तो जेल भेज दिया है लेकिन इस मामले में धर्म परिवर्तन कराने वाले किसी और शख्स की तलाश में पुलिस लगी हुई है।

ये भी पढ़ें - Pratapgarh Road Accident : प्रतापगढ़ हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 12, सीएम ने जताया दुख

संबंधित समाचार