लापरवाही : दो साल में चार बंदियों को नहीं तलाश सकी प्रयागराज पुलिस

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

प्रयागराज, अमृत विचार। कोरोना काल के समय शासन के निर्देश पर प्रदेश की कई जेलों से पे- रोल पर रिहा गए बंदियों में नैनी सेंट्रल जेल के 4 बंदियों को प्रयागराज पुलिस अब तक नहीं तलाश कर सकी है। चारों बंदियों को लापता हुए करीब दो साल से ज्यादा हो रहे हैं। बंदियों के लौटने की बात करें तो प्रयागराज की पुलिस ने उन्हें तलाशने की जहमत नहीं उठाई है। जबकि जेल प्रशासन का कहना है चारों बंदी खूंखार किस्म के हैं। 

जानकारी के मुताबिक केंद्रीय कारागार नैनी में दो साल पहले यानि कोरोना काल में शासन के निर्देश पर चार बंदियों को पे रोल पर छोड़ा गया था। उन बंदियों में तुलसी अहिरवार उर्फ चंदी लाल पुत्र गटऊ अहिरवार निवासी छतरपुर को जीआरपी ने चोरी सहित कई अन्य मामलो में गिरफ्तार किया था। दूसरा अमित कनौजिया पुत्र लाल जी कनौजिया निवासी घूरपुर को भी जीआरपी ने गिरफ्तार किया था। तीसरा बंदी पवन पाठक पुत्र रघुवंश निवासी बिधवई कर्वी चित्रकूट का रहने वाला है। जिसे दुष्कर्म के मामले में जेल भेजा गया था। इसी तरह से चौथा बंदी राम मिलन पुत्र राज केवट निवासी मोडियन टोला मऊ चित्रकूट का रहने वाला है। इसको भी विभिन्न धाराओं में जेल भेजा गया था। 

जेल में बंद इन बंदियों भी कोरोना काल में अप्रैल माह 2021 में छोड़ा गया था। बींच में इनका समय बधा लेकिन इन्हे 2021/के आखिरी सप्ताह में ही वापस आना था। दो साल बीतने के बाद जेल प्रशासन ने इन्हे वापस लाने की जहमत नहीं उठाई। बंदियों का इंतजार किया जा रहा था की वो नैनी जेल वापस लौटेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दो साल से अधिक समय बीतने के बाद जब शासन ने कोरोना काल में भेजे गये बंदियों को वापस लाये जाने का निर्देश दिया तो जेल के अधिकारियों को बंदियों की सुध आई। इस बारे में जेल प्रशासन ने जिले की पुलिस की जिम्मेदारी होने की बत कही है। 

कब होनी थी वापसी-
1- तुलसी अहिरवार पुत्र गटऊ अहिरवार निवासी छतरपुर की वापसी -17-11-2021
2- अमित कनौजिया पुत्र लाल जी  निवासी घूरपुर की वापसी -20-5-2021
3-  पवन पाठक पुत्र रघुवंश निवासी बिधवई, कर्वी, चित्रकूट की वापसी - 18-11-2021
4- राम मिलन पुत्र राज केवट निवासी मोडीयन टोला, मऊ, चित्रकूट की वापसी 26-5-2021

वरिष्ठ जेल अधीक्षक रंग बहादुर ने बताया की मेरे आने के बाद बंदियों के बारे में जानकारी मिली है। इसे पता लगाया जा रहा है। जिले के पुलिस अधिकारियों को बंदियों की सूची भेजी गई है। साथ ही बंदियों के घरवालों को भी सूचना भेजी गई है। जल्द बंदियों को वापस नैनी जेल लाया जाएगा।

ये भी पढ़ें - बहराइच में बढ़ी फीस पर ABVP का बड़ा प्रदर्शन, प्राचार्य का किया घेराव

संबंधित समाचार