प्रयागराज : आरएएफ ने 2500 पौधे लगाकर लोगों को प्रयावरण का दिया संदेश

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, प्रयागराज । पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान के तहत शांतिपुरम फाफामऊ स्थित 101 आर.ए.एफ. के तत्वाधान में दो माह से वृक्षारोपण अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में मंगलवार को मनोज कुमार गौतम कमाण्डेन्ट, 101 आर.ए.एफ ने एक वृहद वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया। जिसके अंतर्गत सोरांव क्षेत्र के विभिन्न सामुदायिक स्थलों आंगनबाड़ी केन्द्र, प्राथमिक विद्यालय सड़क के दोनों तरफ नहर के आसपास के क्षेत्र में वृहद स्तर पर फलदार एवं छायादार लगभग 2500 पौधों का रोपण किया गया।

इस अवसर पर वाहिनी के समस्त अधिकारी, जवानों एवं महिला कार्मिकों द्वारा विभिन्न प्रकार के छायादार एवं फलदार पौधे जैसे - जामुन, गुलमोहर, महुआ, शीशम, अमरूद, आम, कटहल सागौन, ऑवला, अनार, सहजन इत्यादि का वृक्षारोपण किया गया। पर्यावरण संरक्षण का यह कार्यक्रम 101 आर.ए.एफ के तत्वाधान में खाली पड़ी ऐसी भूमि पर किया जा रहा है, जिसका कोई अन्य उपयोग नहीं है। जिसे स्वाभाविक रूप से वनों में बदला जा सकता है।

मनोज कुमार गौतम, कमाण्डेंट ने वृक्षारोपण के इस वृहद अभियान पर स्थानीय जनता एवं आरएएफ के जवानों को वृक्षारोपण के प्रति प्रेरित किया।

ये भी पढ़ें - लखनऊ : हिंदी स्वराज स्थापना दिवस पर सीएम ने कहा - भारत महापुरुषों के नेतृत्व में आगे बढ़ा

संबंधित समाचार