हरदोई : हक के लिए जां-निसारी का पैगाम देती है कर्बला की जंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चेहल्लुम पर शहादत-ए-हुसैन को याद कर रोए अज़ादार

हरदोई /पिहानी, अमृत विचार। नवासा- ए- रसूल इमाम हुसैन की शहादत के चालीसवें चेहल्लुम पर कस्बे में का जुलूस निकाल कर मातम किया गया। इस दौरान अंजुमनों के दर्द भरे नौहे सुनकर लोगों की आंखें छलक पड़ीं। कर्बला में हुई मजलिसे अज़ा में बताया गया कि कर्बला की जंग से हक के लिए जां निसारी का पैगाम मिलता है। 

मोहल्ला कोट स्थित चौक से ताज़िए का जुलूस उठा। स्थानीय अंजुमनों की नौहाख्वानी और सीनाज़नी के बीच जुलूस इस्लामगंज,नईबस्ती और कटरा बाज़ार होते हुए सदर जहां रौज़ा गेट पर पहुंचा। यहां पर मोहल्ला लोहानी से आए शबीहे ताबूत इमाम हुसैन के जुलूस का भी मिलाप कराया गया। बड़ी तादाद में महिला-पुरुषों के साथ मासूम अकीदतमंदों ने इमाम की शबीहे ताबूत को बोसे दिए और चढ़ावा चढ़ाकर मन्नतें मानीं। अंजुमनों ने भी ताहश्र करो मातम प्यासे अली असगर का आदि नौहों के साथ मातम किया। 

रौज़ा गेट से मिश्राना और छिपीटोला होते हुए जुलूस करबला पहुंचा। कर्बला में मजलिस के बाद अलविदाई नौहे के साथ जुलूस का समापन हुआ। गमगीन माहौल में ताज़िए सुपुर्दे खाक कर दिए गए। इससे पहले रात को शब्बेदारी कर विभिन्न आमाल करते हुए कर्बला के 72 शहीदोें को पुरसा पेश किया गया।

ये भी पढ़ें -बाबूजी ने हमेशा अपनों के सम्मान के लिए दी लड़ने की प्रेरणा : आनंद सेन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात