लखीमपुर खीरी: हैवानियत का शिकार मनोरोगी महिला ने जना बच्चा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी/ गोला गोकर्णनाथ, अमृत विचार। नगर में एक बहसी दरिंदों ने बेसहारा मनोरोगी महिला को अपनी हवस का शिकार बना डाला, जिससे वह गर्भवती होकर शुक्रवार की रात एक बच्चे को जन्म दिया। जच्चा और बच्चा का जिला महिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

नगर में एक महिला काफी दिनों से बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन के आसपास देखी जाती थी और वह दुकानदारों से मांग कर अपना पेट भर लेती थी। बहसी दरिंदों ने उसे हवस का शिकार बना डाला। शुक्रवार की रात महिला ने बस स्टैंड पर एक बच्चे को जन्म दिया। बस अड्डे के कर्मचारियों ने एंबुलेंस से महिला को सीएचसी भिजवाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद महिला और बच्चे को जिला महिला अस्पताल भेज दिया गया। मानवता को शर्मसार करने वाली यह घटना पूरे नगर में चर्चा का विषय बनी है। एक तो मनोरोगी महिला खुद का ध्यान नहीं रख पा रही है। ऐसे में उसे अपने बच्चों का ख्याल रखने में काफी दिक्कतें आएंगी।

ये भी पढे़ं- लखीमपुर-खीरी: खेतों की तरफ गई किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज

 

संबंधित समाचार