एकाग्र मन से लक्ष्य बनाकर कार्य करें अधिवक्ता: न्यायमूर्ति जेजे मुनीर

Amrit Vichar Network
Published By Sachin Sharma
On

प्रतापगढ़। एकाग्र मन से लक्ष्य बनाकर कार्य करेंगें तो सफलता जरूर मिलेगी। अधिवक्ता को सदैव विनम्र होना चाहिए।न्यायिक कार्य में बाधा न उत्पन्न हो, क्योंकि इससे अधिवक्ता अपना व वादकारी दोनों का नुकसान करते हैं। हड़ताल किसी के हित में नहीं होती। उक्त बातें इलाहाबाद हाई कोर्ट के प्रशासनिक न्यायमूर्ति जेजे मुनीर ने शनिवार को कचहरी में आयोजित जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

लखनऊ बेंच के न्यायमूर्ति राजीव सिंह ने कहा कि जब वह बाहर रहते हैं तो प्रतापगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हैं। अधिवक्ता एक सजग प्रहरी होते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को उनका सम्मान करना चाहिए। उच्च न्यायालय लखनऊ के अवध बार एसोसिएशन के महासचिव मनोज मिश्र, जनपद न्यायाधीश अब्दुल शाहिद, डीएम संजीव रंजन, एसपी सतपाल अंतिल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देकर शुभकामनाएं दीं।

अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित जूबाए अध्यक्ष रोहित कुमार शुक्ल व महामंत्री संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में सभी अतिथियों व न्यायिक अधिकारियों के साथ वरिष्ठ अधिवक्ताओं का स्वागत किया। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष देव नारायण शुक्ल ने अध्यक्ष रोहित शुक्ल, महामंत्री संतोष कुमार सिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र,उपाध्यक्ष शक्ति सिंह,राम अवध मिश्र, प्रकाशन मंत्री हरिशंकर पुरी, संयुक्त मंत्री प्रशासन वीर विक्रम सिंह,संयुक्त मंत्री पुस्तकालय राजकुमार विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष सम्पूर्णानन्द ओझा,कार्यकारिणी सदस्य विनोद कुमार मिश्र,अरुण सिंह राजू, शिवम सिंह,दुर्गेश नन्दन मिश्र समेत पूरी टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।

मुख्य चुनाव अधिकारी राजेंद्र सिंह जरियारी, न्यासी मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र शुक्ल, पूर्व विधायक धीरज ओझा, जूबाए पूर्व महामंत्री जेपी मिश्र,भाजपा नेता केके सिंह,मुक्कू ओझा, अनूप ओझा अनिल सिंह, अंजनी सिंह बाबा, विनय सिंह,रिंकू तिवारी,अजीत सिंह, अवधेश गुप्ता,दिव्यंत सिंह बघेल,उत्कर्ष मिश्र, विनय ओझा समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: नगर निगम के तालाबों पर प्रॉपर्टी डीलर ने जमाया कब्जा, मंडलायुक्त को जानकारी मिली तो हुईं नाराज, उठाया यह कदम!

संबंधित समाचार