बरेली: सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने सदन में उठाया लालफाटक पुल में देरी का मामला

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने सदन में लाल फाटक ओवरब्रिज निर्माण में हो रही देरी का मुद्दा उठाया। उन्होंने सदन में कहा कि सेतु निगम पुल का निर्माण करा रहा है। इसमें रेलवे अपने हिस्से में ओवरब्रिज का निर्माण कराएगा। जिसकी लागत 32.81 करोड़ है। सेना की भूमि होने के कारण एनओसी (अनापत्ति …

बरेली,अमृत विचार। भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने सदन में लाल फाटक ओवरब्रिज निर्माण में हो रही देरी का मुद्दा उठाया। उन्होंने सदन में कहा कि सेतु निगम पुल का निर्माण करा रहा है। इसमें रेलवे अपने हिस्से में ओवरब्रिज का निर्माण कराएगा। जिसकी लागत 32.81 करोड़ है। सेना की भूमि होने के कारण एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) लेना जरूरी है। इसके लिए रक्षा मंत्रालय को पत्र भेजा गया है लेकिन अभी तक एनओसी न मिलने के कारण पुल निर्माण के काम में देरी हो रही है। इस पर लोक सभा अध्यक्ष ने शीघ्र ही एनओसी दिलाने को कहा।

सांसद ने बताया कि लाल फाटक ओवरब्रिज की लंबाई 952.52 मीटर है। जिसमें पुल बनाने का काम तेजी से चल रहा है। लेकिन ओवरब्रिज के कुछ हिस्से में रक्षा मंत्रालय की जमीन आ रही हैं। जिसकी रक्षा मंत्रालय से एनओसी होनी चाहिए। राज्य सरकार की ओर से एनओसी को लेकर कई बार पत्राचार किया गया। इसके बावजूद भी रक्षा मंत्रालय ने अभी तक एनओसी नही दी है। वर्तमान में ओवरब्रिज की एनओसी की फाइल रक्षा मंत्रालय के संयुक्त प्रिंसिपल डायरेक्टर के पास पड़ी है।

सांसद ने मांग की है कि ओवरब्रिज के निर्माण के लिए मंत्रालय से जल्द एनओसी दिलाय जाए। जिससे लाल फाटक ओवरब्रिज का निर्माण सेना की जगह में शुरू हो सके। ओवरब्रिज निर्माण मे 60 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। लोकसभा अध्यक्ष ने रक्षा मंत्रालय से कहा कि ओवरब्रिज निर्माण को सेना जल्द समाधान निकालकर पुल की एनओसी जारी करे।

संबंधित समाचार