संभल : 'लोकतंत्र की हत्या बंद करो', सांसदों की बर्खास्तगी से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

142 सांसदों के निलंबन के विरोध में सपाई धरने पर बैठे, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की

संभल, अमृत विचार। सांसदों की बर्खास्तगी से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष तौकीर अहमद के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता इकट्ठा होकर शुक्रवार को तहसील कार्यालय पर पहुंचे। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर नारे लिखी तख्तियां लहराई।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार लोकतंत्र की हत्या करने में लगी है। अभी तक संसद के बाहर लोकतंत्र को कमजोर करने का काम किया जा रहा था। लेकिन अब संसद के अंदर भी लोकतंत्र की मर्यादाओं व संसद के सिद्धांतों को दरकिनार कर तानाशाही शुरू कर दी गई है। देश की आजादी से अब तक इतने सांसदों को कभी संसद से निलंबित नहीं किया गया। कांग्रेस नेता मुशीर खां तरीन ने कहा कि भाजपा सरकार ने सिर्फ इसलिए सांसदों को निलंबित किया ताकि वह सरकार से सवाल न पूछ सकें और सच जनता के सामने न रख सकें।

धरने को संबोधित करते गुन्नौर विधायक राम खिलाड़ी सिंह यादव

बहजोई कलेक्ट्रेट के निकट धरने को संबोधित करते गुन्नौर विधायक राम खिलाड़ी सिंह यादव

142 सांसदों के निलंबन के विरोध में  सपाई धरने पर बैठे
 बहजोई। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के 142 सांसदों को निलंबित किए जाने के विरोध में कलेक्ट्रेट पर धरना देकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौंपकर विपक्ष के संसद में गैर हाजिर होने के बाद जो भी बिल पास किए गए हैं उन्हें सहमति प्रदान नहीं किए जाने की मांग उठाई। जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी ने कहा कि संसद सत्र के दौरान संसद की सुरक्षा में चूक पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा कोई जवाब न देना एवं विपक्ष द्वारा उठाए गए सवालों पर आलोकतांत्रिक तरीके से 142 सदों को निलंबन करना भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में अभूतपूर्व है। इसका वह पुरजोर विरोध करते हैं। इस दौरान गुन्नौर विधायक राम खिलाड़ी सिंह यादव, असमोली विधायक पिंकी यादव, कृष्ण मुरारी शंखधार, सतीश प्रेमी, कमल शर्मा निसार अहमद, सद्दाम कुरेशी, शोभित कुमार काका मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : कांग्रेस पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, लोकसभा व राज्यसभा के सांसदों के निलंबन को बताया लोकतंत्र की हत्या

संबंधित समाचार