मीरजापुर: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का मिला शव, माता-पिता की पहले ही हो चुकी है हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मीरजापुर, अमृत विचार। जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के ददरा बाजार स्थित ब्लॉक के समीप  संदिग्ध परिस्थितियों में शुक्रवार को एक युवक का  शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार  राजन सिंह (27) पुत्र स्व. राजेश सिंह निवासी गरेरी राजगढ़ ब्लॉक के समीप एक झोपड़ी में शव मिला। जानकारी होते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। 

बताया जाता है कि युवक के माता-पिता कि करीब दो-तीन वर्ष पहले एक ही साथ खेत के बोरिंग पर हत्या कर दी गई थी। घर का अकेले राजन सिंह परिवार का भरण पोषण कर रहा था। राजन कि पत्नी और दो छोटे-छोटे बच्चे भी हैं।  एक बच्चा 5 वर्ष दूसरा बच्चा 4 वर्ष का होना बताया जा रहा है। गुरुवार की शाम धान बिक्री का पैसा लेकर घर से वह निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। 

परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद युवक का शव ब्लॉक के समीप एक झोपड़ी में मिला। हालांकि परिजन हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी के मुताबिक पुलिस जांच में जुटी हुई हैं।

यह भी पढ़ें:-यूपी में Corona ने दी दस्तक, बोले डिप्टी CM ब्रजेश पाठक- ये वो वाला Covid नहीं.., सतर्क रहें 

संबंधित समाचार