लखनऊ में बोले केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री- बेहतर सुविधाओं से कार्य क्षमता में होती है वृद्धि

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। केंद्र की सरकार आधारभूत सुविधाओं से परिपूर्ण ढांचे को विकसित कर रही है। उसी के तहत आज लखनऊ में अप्रत्यक्ष कर भवन का भी लोकार्पण किया जा रहा है। बेहतर सुविधाओं से अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्य क्षमता में वृद्धि होती है। यह कहना है भारत सरकार के केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का। वह शनिवार को अत्याधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण  लखनऊ के विभूति खण्ड स्थित ‘अप्रत्यक्ष कर’ भवन के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि सीजीएसटी लखनऊ जोन भी कर संग्रह में अपना उच्चतर योगदान देगा।

भवन के लोकार्पण कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन तथा सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर भवन की आभासी यात्रा पर एक लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड की ढाँचागत परियोजनाओं पर एक प्रस्तुति मानव संसाधन विकास महानिदेशालय के अपर महनिदेशक द्वारा दी गई।  

बताया जा रहा है कि 7 तलों वाले इस भवन में तीन ब्लॉक ए, बी और सी का निर्माण किया गया है। वाहनों के लिए दो तलों की भूमिगत पार्किंग का पर्याप्त स्थान उपलब्ध है। इस भवन में सी जी एस टी एवं केंद्रीय उत्पाद शुल्क आयुक्तालय, सीमा शुल्क (निवारक) आयुक्तालय, सी जी एस टी एवं केंद्रीय उत्पाद शुल्क ऑडिट आयुक्तालय तथा नासिन रीजनल कार्यालय स्थित हैं। सभी विभागों में कुल मिलाकर 557 से ज्यादा अधिकारी/ कर्मचारी कार्यरत हैं, जो नव निर्मित भवन का प्रयोग करेंगे।  

17 - 2023-12-23T140346.202

इस अवसर पर राजीव तलवार सदस्य, केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड,  प्रमोद कुमार, प्रधान मुख्य आयुक्त, केंद्रीय जीएसटी तथा केंद्रीय उत्पाद शुल्क लखनऊ परिक्षेत्र, कुल प्रकाश सिंह, प्रधान आयुक्त, केंद्रीय जीएसटी तथा केंद्रीय उत्पाद शुल्क लखनऊ समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित है।

ये भी पढ़ें -राकेश टिकैत का प्रयागराज से बड़ा ऐलान, कहा - 2024 के चुनाव में किसान नहीं देंगे सरकार का साथ

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज