बरेली: इग्नू ने लॉन्च किया भारतीय ज्ञान परंपरा संबंधित पाठ्यक्रम, जानिए एडमिशन की अंतिम तारीख
बरेली, अमृत विचार। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर नागेश्वर राव ने क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ के दौरे पर अधिकारियों के साथ चर्चा की। जिसमें बरेली कॉलेज से इग्नू के कोऑर्डिनेटर डॉ कमल कुमार सक्सेना ने कहा कि निर्देशित किया है कि समाज के वंचित वर्गों को उच्च शिक्षा के मुख्य धारा से जोड़ने के लिए विश्वविद्यालय के प्रयासों पर बल प्रदान किया।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अनुसूचित जाति व जनजाति के विद्यार्थियों के लिए स्नातक स्तर के पाठ्यक्रम में प्रवेश शुल्क में छूट प्रदान की गई है। विदेशी भाषाओं से संबंधित पाठ्यक्रम में जैसे फ्रेंच, स्पेनिश, जर्मन, अरबी पाठ्यक्रम विद्यार्थियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण पाठ्यक्रम हैं। इन पाठ्यक्रमों से रोजगार की पर्याप्त संभावनाएं हैं।
भारतीय ज्ञान परंपरा से संबंधित पाठ्यक्रमों में वैदिक अध्ययन, हिंदी व्यावसायिक लेखन, हिंदू अध्ययन संस्कृत, ज्योतिष में स्नातकोत्तर, भारतीय काल गणना, वैदिक गणित में प्रमाण पत्र, संस्कृत साहित्य में विज्ञान में पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रम युवा भारतीय संस्कृति के संबंधित ज्ञान संवर्धन एवं रोजगार प्रदान करने में सहायक प्रदान करने में सहायक है।
आधुनिक तकनीक के युग में विश्वविद्यालय संबंधित सूचनाओं पाठ्यक्रम संबंधित जानकारी के प्रसार में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनल की महत्वपूर्ण भूमिका हैं। जनवरी 2024 सत्र से विश्वविद्यालय के द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत 4 वर्षीय स्नातक स्तर के पाठ्यक्रम प्रारंभ किए गए हैं।
वर्तमान समय में विश्वविद्यालय द्वारा इस अवसर पर क्षेत्रीय निदेशक डॉक्टर मनोरम सिंह ने बताया कि इग्नू ने बिना भेदभाव के समाज के सभी वर्गों को शिक्षा से जोड़ने का अवसर प्रदान कर रहा है। इग्नू में प्रवेश हेतु उम्र का कोई बंधन नहीं है। यदि किसी की शिक्षा में कोई गैप है तो वह भी इनमें से जुड़कर ज्ञान का संवर्धन कर सकता है। जनवरी 2024 सत्र में प्रवेश के अंतिम तिथि 31 जनवरी 2024 है।
यह भी पढ़ें- बरेली: साधारण नहीं है ये सिक्का और थाली, राम ने कई सालों से संभालकर रखीं अनमोल चीजें, जानिए खासियत
