Pran Pratishtha Ayodhya : हनुमानगढ़ी में पूजा-अर्चना कर अनुपम खेर बोले- अयोध्या का माहौल राममय है

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

अयोध्या। फिल्म अभिनेता अनुपम खेर प्राण-प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या में स्थित हनुमानजी के प्रसिद्ध मंदिर हनुमानगढ़ी पहुंचे। उन्होंने कहा कि भगवान राम के दर्शन करने से पहले हनुमान जी के दर्शन करना बहुत जरूरी है। अयोध्या का माहौल बहुत ही राममय है। हर तरफ हवा में जय श्रीराम का नारा है। दिवाली फिर आ गई है, यही असली दिवाली है। राम मंदिर को लेकर पूरे देश में खुशी का माहौल है।

ram mandir2

माधुरी दीक्षित भी पति के साथ रवाना
अभिनेता जैकी श्रॉफ श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए मुंबई से अयोध्या रवाना हुए। एक्टर आयुष्मान खुराना भी मुंबई से निकल चुके हैं। वहीं, अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अपने पति श्रीराम माधव नेने के साथ अयोध्या के लिए रवाना हो चुकी हैं।

ram mandir

राम चरण के बाद चिरंजीवी भी हैदराबाद से रवाना
दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर राम चरण के बाद अब प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता चिरंजीवी भी हैदराबाद से अयोध्या के लिए रवाना हो चुके हैं। दोनों अभिनेता प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं।

ये भी पढ़ें : PHOTOS : राम भक्ति में लीन हुईं कंगना रनौत, हनुमान गढ़ी में लगाई झाड़ू, बोलीं- आओ मेरे राम!

संबंधित समाचार