भारत के साथ-साथ संपूर्ण विश्व ही राम में रम चुका : सांसद
जरूरत मंद लोगों को बांटी ट्राई साइकिल और कंबल
रामपुर, अमृत विचार। सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने बताया कि भारत के साथ-साथ संपूर्ण विश्व ही राम में रम चुका है। अयोध्या में जिस तरह से प्रभु श्री राम विराजमान हुए हैं। ठीक उसी प्रकार आज मर्यादा पुरुषोत्तम राम नाम नगरी हमारा पूरा रामपुर ही राम नाम में विलीन हो गया है।

अजीतपुर स्थित सांवरिया फार्म में रामलला के विराजमान होने के मौके पर रामचरित मानस का पाठ हुआ। सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने प्रभु श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के शुभ अवसर पर सांवरिया फार्म पर श्री रामोत्सव का आयोजन किया। हर तहसील हर क्षेत्र के तीर्थ स्थल व मंदिरों को भव्य रूप से सजाकर श्रीराम शोभायात्रा,श्रीराम कलश यात्रा, श्रीराम भजन संध्या का आयोजन किया गया।
राम चरित मानस पाठ के समापन के बाद लोकसभा के असहाय क्षेत्र वासियों को कंबल वितरण कर सेवा की साथ ही लोकसभा के अंतर्गत चिन्हित विकलांगों को उनकी सुविधा के अनुसार सहायता उपकरण भी प्रदान करे। जिसमें ट्राई साइकिल,व्हीलचेयर आदि उपकरण वितरण किए।उसके बाद श्रीराम अयोध्या से प्रभु श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण समस्त पार्टी पदाधिकारी क्षेत्रवासियों सम्मानित कार्यकर्ताओं के साथ देखा। इसी के साथ भजनों पर समस्त पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता राम की भक्ति में झूम उठे।
जानकारी को साझा करते हुए आगे घनश्याम सिंह लोधी ने बताया कि मैं चाहता हूं कि आज के महापर्व को ऐतिहासिक दिवस के रूप में हर एक वर्ष दिवाली के भव्य रूप में मनाया जाए। मेरा समस्त लोकसभावासियों से यह आग्रह है कि वह सभी आज संध्या समय के अपने घर तीर्थ स्थल में दीप प्रज्वलित कर राम भजन अवश्य करें।
यह लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक अंजीत, भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज पप्पू,पूर्व जिला अध्यक्ष अभय गुप्ता ,काशीराम दिवाकर,ऋषभ ठाकुर,आशीष गुप्ता,हरीश गंगवार आदि समस्त सम्मानित पदाधिकारी के साथ-साथ सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें:- Ram Mandir Pran Pratishtha : राममंदिर में विराजे रामलला तो जमकर हुई आतिशबाजी, गूंजा राम का नाम...दिखा गजब का उत्साह
