पीलीभीत: ...तो वरुण गांधी को कहीं और चुनाव मैदान में उतार सकती है भाजपा! जानिए पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत,अमृत विचार। पीलीभीत सीट पर दो बार सांसद रहे वरुण गांधी का टिकट कटने के बाद से उनके आगामी सियासी निर्णय को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। वरुण गांधी की ओर से पीलीभीत वासियों के लिए जारी की गई चिट्ठी में भी जनपद से रिश्ते के भावुक पहलुओं का तो जिक्र किया गया लेकिन अभी तक उनकी ओर से ये स्पष्ट नहीं किया गया है कि वह भाजपा का प्रचार करेंगे या कुछ और?  

मगर भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य रजनीकांत महेश्वरी ने  ये संकेत दे दिए गए हैं कि संगठन उन्हें किसी अन्य सीट पर चुनाव लड़ा सकता है। इतना ही नहीं पीलीभीत में प्रत्याशी के प्रचार को लेकर आने की ओर भी इशारा कर गए।  इसके अलावा इंडिया गठबंधन को लेकर भी तल्ख सियासी वार किए। बोले- ये ठगबंधन है, जनबंधन नहीं।

पूरनपुर रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर सोमवार दोपहर पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य रजनीकांत माहेश्वरी ने एक प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि भाजपा और विपक्ष की विचार धारा में बड़ा अंतर है। ये अधूरा गठबंधन है। रविवार को विपक्ष की हुई रैली को लेकर कहा कि जब भी घोटालों की बात देश में आती है और जब कोई एक्शन हो जाता है तो भाजपा को दोषी बनाने का काम किया जाता है। 

97e11cb9-8b72-4e0b-aa63-86330fbaeabd (1)

ये जो गठबंधन एनडीए के खिलाफ बन रहा है, वह जन बंधन नहीं ठगबंधन है। ये कहीं गठबंधन कर भाई-भाई का रिश्ता बनाते हैं तो कहीं अलग हो जाते हैं। इसका उदाहरण पंजाब, दिल्ली और बंगाल में किसी से छिपा नहीं है। महागठबंधन का विचार इस बात पर है कि ज्यादा से ज्यादा झूठ बोलना है। देश और सनातन को बदनाम करना है। देश के लोकतंत्र पर खतरा पैदा कर जनता को गुमराह करने का काम कर रहा है।   

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर कहा कि पांच साल सरकार में रहने के बाद वह 870 करोड़ का होटल , आस्ट्रेलिया में टापू कहां से ले आए। आप नेता अरविंद केजरीवाल ने करोड़ों का शीश महल कहां से बनाया और गाड़ियां खरीदी। ऐसे ही तमाम आरोप लगाते हुए भ्रष्टाचार की ओर इशारा किया। 

आप सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि शराब घोटाला एक ऐसा रहा कि होली पर घोटाला करने वाले जेल में बदं रहे और दुकानें खुली रही।  वरुण गांधी के टिकट कटने के बाद भाजपा मुश्किल से जुड़े एक सवाल पर उन्होंने कहा कि वरुण गांधी भाजपा के नेता हैं। उनसे संगठन का कभी कोई बैर नहीं रहा है। अभी तो ये भी कहना गलत है कि भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया। हो सकता है कि अभी कई सीटों पर प्रत्याशी उतारे जाने हैं, जिनमें उन्हें टिकट मिले।

पीलीभीत प्रत्याशी के प्रचार में आने को लेकर भी खुलकर बोले। कहा कि जरूरत पड़ी तो वरुण गांधी को भी पीलीभीत बुलाया जाएगा। उनसे संगठन की लगातार वार्ता चल रही है।  इसके साथ ही पीलीभीत सीट पर भाजपा प्रत्याशी की रिकार्ड मतों से जीत का दावा कर गए। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, जिला प्रभारी गुलशन आनंद, एमएलसी डॉ.सुधीर गुप्ता, लोकसभा प्रभारी दीपक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: पहले मृत गोवंश का पोस्टमार्टम नहीं कराया, अब जांच रिपोर्ट में ढील

संबंधित समाचार