Fatehpur: ईद की नमाज में पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष; दी बधाई, बोले- 'BJP के दस सालों के कुशासन के खिलाफ जनता लड़ रही है चुनाव'

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

फतेहपुर, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच गुरुवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने ईद के मौके पर सुबह की नमाज के वक्त ईदगाह पहुंच मुस्लिम समाज को संदेश देने की कोशिश की।  

सपा प्रदेश अध्यक्ष ईदगाह पहुंच अपने मुफीद वोटबैंक को और पुख्ता करने की पुरजोर कोशिश करते दिखे। ईद को भाईचारे का संदेश देने वाला पर्व बताते हुए वे बीजेपी को कोसना नहीं भूले। 

उन्होंने बताया कि हमारे जितने भी प्रत्याशी घोषित हुए है, सभी लोकतंत्र पर भरोसा करने वाले हैं और सभी ने मोदी को सत्ता से बेदखल करने के लिए दम भरा है। कहा कि बीजेपी के दस साल के कुशासन के खिलाफ देश की जनता चुनाव लड़ रही है। वहीं सपा प्रदेश अध्यक्ष ने फतेहपुर से अपनी दावेदारी का बातों ही बातों में इशारा भी कर दिया। इस मौके पर सपा के अन्य नेता भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Fatehpur: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद का पर्व; शहर के ईदगाह में अदा की गई नमाज, डीएम व एसपी ने दी लोगों को बधाई

 

संबंधित समाचार