लखीमपुर-खीरी: चोरों ने गृहस्वामी को मारी गोली, घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। थाना भीरा क्षेत्र में रविवार की रात गोंधिया गांव के एक घर में चोरों ने चोरी करने की कोशिश की। आहट होने पर गृहस्वामी जागा तो चोरों ने उसके ऊपर फायर झोंक दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए लखनऊ के ट्रामा सेंटर भेज दिया है।

भीरा थाना क्षेत्र गांव गोंधिया में रविवार रात सुखविंदर सिंह उर्फ छिंदा के झाले पर देर रात कुछ अज्ञात चोर चोरी की नियत से घर में घुसे, तभी आहट पाकर बाहर सो रहे सुखविंदर सिंह की आंख खुल गई। उन्होंने टार्च जला दी। जैसे ही टार्च की रोशनी चोरों की तरफ लगी। तभी चोरों ने गृह स्वामी के ऊपर अचानक फायर झोंक दी, जिससे गृहस्वामी सुखविंदर सिंह घायल हो गए। गृह स्वामी को गोली लगी देख चोर फरार हो गए। 

गोली की तेज आवाज सुनकर घर के सभी सदस्य आनन-फानन में जाग गए और इसकी सूचना तत्काल भीरा पुलिस दी। मौके पर पहुंची भीरा पुलिस ने घायल को तत्काल इलाज के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौका मुआयना कर शक के आधार पर एक व्यक्ति को अपनी गिरफ्त में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सुखविंदर सिंह के यहां हुई घटना से गांव सहित क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

भीरा इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि घायल के पुत्र गुरप्रीत सिंह द्वारा तहरीर दी गई है। जिसमे तीन लोगों बिराज उर्फ नेता यादव, अरुण कुमार, राजेंद्र कुमार निवासी ग्राम नौरंगाबाद थाना भीरा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक चेतन तोमर को दी गई है।

थाना भीरा के क्षेत्र ग्राम गोंधिया में गोली चलने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर देखा तो सुखविंदर सिंह (55) पुत्र दिलीप सिंह के कमर में गोली लगने की तस्दीक हुई है। घायल को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेज दिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही हैं, जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा।-अजेंद्र यादव पुलिस क्षेत्राधिकारी गोला।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: एसडीएम ने बाढ़ खंड की परियोजनाओं का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज