शाहजहांपुर: तालाब में नहाने गया युवक गहराई में पहुंचा, डूबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

तालाब में नहाने जाने से रोकते रहे थे परिजन पर युवक नहीं माना

शाहजहांपुर, अमृत विचार। तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। युवक तालाब में नहा रहा था, तभी गहराई में जाने से उसकी मौत हो गई। काफी देर तक जब युवक घर नहीं पहुंचे, तो परिजनों ने खोज -बीन शुरू की, तब जाकर पता चला कि वह तालाब में डूब गया है। इस घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों के मुताबिक वे लोग तालाब में नहाने जाने से उसे काफी रोकते रहे, लेकिन वह नहीं माना था।

 कांट क्षेत्र के गांव महमदपुर आजमाबाद के रहने वाले व्यास देव का बेटा सनोज (24) बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे घर से थोड़ी दूरी पर स्थित तालाब में नहाने के लिए घर से निकला था। बड़े भाई मनोज की पत्नी सरोज ने बताया कि जब सनोज ने तालाब में नहाने जाने की बात कही थी तो उसने काफी रोका। उसने कहा था कि तालाब काफी गहरा है, वहां नहाना खतरनाक हो सकता है।

सनोज ने उसकी बात नहीं मानी और नहाने चला गया। काफी देर तक जब सनोज नहीं लौटा तो परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। ग्रामीणों ने तालाब में उतरकर उसे खोजा। काफी देर की मशक्कत के बाद सनोज मृत हालत में तालाब में मिला। शाम छह बजे उसका शव बाहर निकाला जा सका। 

शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। चाचा संत कुमार ने बताया कि तालाब काफी पुराना और गहरा है। गहराई लगभग 12 फिट है। शुक्रवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। चार भाइयों में सनोज सबसे छोटा और अविवाहित था। उसके एक भाई की रोटावेटर से कटकर मौत हो चुकी है। 

ये भी पढ़ें। शाहजहांपुर: वधू करती रही बारात आने का इंतजार...और दूल्हे के घर बैठी रही प्रेमिका

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज