Chitrakoot Crime: अस्पताल जा रही नर्स को बंधक बनाकर किया गैंगरेप...गैंगमैन ने खोले हाथ, पुलिस बोली- मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

चित्रकूट, अमृत विचार। घर से नौकरी के लिए निजी अस्पताल जा रही एक युवती का कुछ शोहदों ने पीछा किया। बाद में उसे जंगल में पत्थर मारकर साइकिल सहित गिरा दिया और झाड़ियों में घसीट ले गए। उसके हाथ बांधकर और मुंह में कपड़ा ठूंसकर सामूहिक दुराचार किया। 

किसी तरह बदहवास युवती रेलवे ट्रैक के पास पहुंची, जहां गैंगमैन ने उसे देखा और पुलिस और परिजनों को सूचित किया। युवती को गंभीर हालत में प्रयागराज में भर्ती कराया गया है। युवती के पिता ने गैंगरेप का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।  

बरगढ़ थानांतर्गत एक गांव निवासी लगभग 23 वर्षीया युवती घर से लगभग दस किमी दूर स्थित एक निजी अस्पताल में नौकरी करती है। युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार को रोजाना की तरह सुबह लगभग पौने नौ बजे साइकिल से अस्पताल के लिए निकली थी। करीब साढ़े नौ बजे उसे सूचना मिली कि वह बदहवास हालत में हाथ बंधे हुए रेलवे ट्रैक पर मिली। 

पुत्री ने परिजनों को बताया कि ड्यूटी पर जाते समय पीछा कर रहे युवक ने बाइक से उसका रास्ता रोका और फिर नीचे गिरा दिया। इस बीच दो-तीन युवक और आ गए। दुपट्टे से हाथ बांध दिए और उसका अंडरगार्मेंट उसके मुंह में ठूंस दिया। इसके बाद सामूहिक दुष्कर्म किया। किसी तरह वह चलकर रेलवे ट्रैक पर पहुंची और वहां गैंगमैन ने उसके हाथ खोले और परिजनों और पुलिस को सूचना दी। 

इस संबंध में एसओ बरगढ़ राकेश मौर्या ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों पर दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद ही दुराचार के संबंध में कुछ कहा जा सकेगा।

ये भी पढ़ें- Kanpur: अपने ही कार्यकर्ताओं के बीच में फंसी तो रो पड़ीं नसीम सोलंकी...सपाइयों ने किया शर्मसार, इंसानियत की दुहाई मांगती आईं नजर, देखें- PHOTOS

संबंधित समाचार