कासगंज: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत, तीसरा घायल

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

गंभीर हालत में किया गया पटियाली सीएचसी से हायर सेंटर रेफर

पटियाली, अमृत विचार। पटियाली से अलीगंज मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पटियाली सीएचसी से हायर सेंटर के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

एटा जनपद के थाना राजा के रामपुर के गांव किशनपुर के रहने वाले 20 वर्षीय उपेंद्र पुत्र सर्वेश कुमार, 30 वर्षीय विकेश पुत्र मगनलाल 18 वर्षीय दुर्वेश पुत्र सूरजपाल शुक्रवार की दोपहर को पटियाली थाना क्षेत्र के गांव मझोला अपनी रिश्तेदारी में आए हुए थे। वह शाम के सात बजे गांव जाने के लिए मझोला से निकले तभी पटियाली अलीगंज मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उपेंद्र और विकेश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दुर्वेश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पटियाली पुलिस ने घायल दुर्वेश को सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने घायल दुर्वेश को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। दोनों के शवों का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पटियाली थाना प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया मृतकों के परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें - कासगंज: सात साल के बच्चे को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज