कासगंज: किसने की भगवान की अमानत में खयानत, कैसे बदल गया सीएम का तोहफा ?

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

सीएम की भेजी भेंट से मिठाई व मेवा चोरी कर बदलने का आरोप

सोरों, अमृत विचार। मंदिरों में बांटे जाने वाले प्रसाद में गड़बड़ी की शिकायत की खबरों के बीच अब भगवान के लिए भेजी गई भेंट में भी हेराफेरी की शिकायत सामने आई है। योगी सरकार द्वारा तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र स्थित भगवान वराह मंदिर के लिए भेजे गए गिफ्ट पैक में से मेवा, कीमती मिठाई एवं अन्य सामाग्री निकालकर लोकल मिठाई और सामान रखने का आरोप लगा है। यह आरोप भगवान वाराह मंदिर के पीठाधीश्वर स्वामी आशुतोषानंद ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर लगाया है।
 
भगवान वराह मंदिर के महंत आशुतोषानंद महाराज ने कहा है,  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने मिठाई और गिफ्ट पैक भेजे गए थे, ताकि मंदिर के प्रसाद में शामिल किया जाए, लेकिन लोगों ने भगवान के प्रसाद को भी नहीं बख्शा। सरकार की तरफ से भेजी गईं मिठाइयां एवं अन्य कीमती सामान मेवा इत्यादि निकालकर कासगंज की लोकल मिठाई और वस्तुओं को उस डिब्बे में रख दिया गया है। वह इसकी घोर निंदा करते हैं। फिलहाल उन्होंने जिलाधिकारी से जांच पड़ताल किए जाने की मांग की है।

जानिए क्या डीएम ने क्या कहा
कासगंज  डीएम मेधा रूपम ने बताया कि मामला संज्ञान में है, लेकिन लिखित में कोई शिकायत नहीं आई है। फिर भी मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच करवाई जा रही है। जांच के निर्देश दिए जा रहे हैं, जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- कासगंज: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत, तीसरा घायल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज