Barabanki News :एसडीएम से वार्ता पर नहीं हुआ धरना प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Published By Vinay Shukla
On

बाराबंकी, अमृत विचार :  किसान नेताओं और उप जिलाधिकारी के बीच सोमवार की देर शाम हुई वार्ता के बाद मंगलवार को प्रस्तावित धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया। जिसके चलते तहसील मुख्यालय पर कोई धरना प्रदर्शन नहीं हुआ।

भारतीय किसान यूनियन टिकैत की तहसील हैदरगढ़ इकाई द्वारा गत 21 अक्टूबर को मांग पत्र देकर किसानों से संबंधित विभिन्न समस्याओं के निराकरण का आग्रह किया गया था और समस्याओं का समाधान न होने पर 5 नवंबर को तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई थी। जिस पर एसडीएम शम्स तबरेज खान के बुलावे पर सोमवार की शाम कार्यालय पर पहुंचे किसान नेताओं की अच्छे माहौल में उप जिलाधिकारी से वार्ता हुई।

एसडीएम ने बताया कि मांग पत्र के सभी बिंदुओं पर कार्यवाही हो रही है और शीघ्र ही तहसील से संबंधित समस्याओं का समाधान करवा कर आपको लिखित रूप से अवगत कराया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में जिला उपाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह, संतोष सिंह, अशोक सिंह, हरिराम पाल, राम मदन, मुन्नालाल, राइस राईन, शमशाद खान शामिल थे।

यह भी पढ़ें- अयोध्या: हटा दिया गया सबसे बड़ा क्रय केंद्र, क्षेत्र के किसान परेशान

संबंधित समाचार