बहराइच: भाभी ने ननद पर ईंट से किया हमला, जिला अस्पताल रेफर 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

फखरपुर, बहराइच, अमृत विचार। जिले के टेड़वा उजार गांव में एक महिला पर उसकी रिश्ते की भाभी ने ईंट से हमला कर दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

फखरपुर थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव निवासी हाजरा पत्नी निसार का मायका टेड़वा उजार गांव के मजरा साइन टेपरा गांव में है। महिला इस समय अपने मायके में है। महिला का अपने पड़ोसी रिश्ते की भाभी रुकैया बेगम से पुराना विवाद चल रहा है। शुक्रवार को रंजिश में भाभी ने अपनी ननद को अपशब्द कहे।

इसका विरोध करने पर रुकैया बेगम ने ईंट पत्थर से हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने बीच बराव कराया। महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में थानाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला से बात की गई तो उन्होंने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: IPS अधिकारी को खींच कर थाने ले गई पुलिस, High Court ने मांगा जवाब, जानिये पूरा मामला

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज