मुरादाबाद: शादी का झांसा देकर दूसरे समुदाय के युवक ने किया रेप, पुलिस ने भेजा जेल

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। कटघर थाना पुलिस ने युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पीड़िता के घर आकर उससे दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने युवती को बचाया। लेकिन आरोपी युवक इस बीच फरार हो गया था। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

थाना कटघर क्षेत्र की रहने वाली युवती नोएडा में कंप्यूटर कोर्स करने के लिए गई थी। इसी बीच उसकी मुलाकात पश्चिम बंगाल के घुड़िया, थाना इलामबाजार निवासी मीराजुल हक से हुई। कुछ दिनों में ही दोस्ती हो गई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। आठ नवंबर की रात को भी वह कटघर स्थित घर पर आ गया। उस वक्त माता-पिता घर पर मौजूद नहीं थे। जबरन शादी करने के लिए दबाव बनाया और ले जाने की भी कोशिश की। विरोध करने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इससे पूर्व आरोपी फरार हो गया। थाना कटघर प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें - मुरादाबाद: गोबर डालने का विरोध किया तो दबंगों ने बाप-बेटों को लाठी डंडों से पीटा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज