अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- UP 'ईज ऑफ डूइंग क्राइम' में नंबर-1 बन गया

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सोमवार को राज्य सरकार की कानून-व्यवस्था पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश अब 'ईज ऑफ डूइंग क्राइम' में नंबर- वन बन गया है। सपा प्रमुख ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर अपने क्रमवार पोस्ट में लखनऊ और सहारनपुर में चोरी और लूट की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा ''उप्र अब ‘इज ऑफ़ डूइंग क्राइम’ में हुआ नंबर एक।''

इसी पोस्ट में सपा प्रमुख ने, उप्र की राजधानी के चिनहट इलाके में एक बैंक में कथित तौर पर बड़े पैमाने पर हुई चोरी की तस्वीर साझा करते हुए कहा ''आज का एपिसोड... लखनऊ का ओवरसीज बैंक, जहाँ लॉकर काटकर बहुमूल्य सम्पदा चोरी हुई। कल सहारनपुर में बैंक लुटा था।'' अखिलेश यादव ने एक अलग पोस्ट में चोरी का सहारनपुर का वीडियो साझा किया। 

लखनऊ में, इंडियन ओवरसीज बैंक की चिनहट शाखा में कुछ लॉकर टूटे हुए पाए गए और उनमें से सामान गायब था। चोरी लखनऊ के मटियारी स्थित शाखा में हुई। बैंक प्रबंधक संदीप सिंह ने बताया कि उन्हें आशंका है कि चोरों ने बैंक की खाली जमीन वाली दीवार में छेद करके इमारत के अंदर चोरी की। पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि इस काम में चार लोग शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें:-UP IPS Transfer: यूपी में 15 आईपीएस अफसरों के तबादले, रामनयन सिंह बने बहराइच के नए कप्तान, देखें सूची

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज