Kanpur: महाकुंभ पर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने लगाई ट्रेनों की झड़ी, पढ़ें- पूरी खबर

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Shukla
On

कानपुर, अमृत विचार। रेल प्रशासन ने महाकुंभ पर पांच और स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेनें गोविंदपुरी स्टेशन से होकर चलेंगी। 5-5 मिनट का ठहराव होगा। एनसीआर पीआरओ ने बताया कि सहरसा-टूंडला-सहरसा महाकुंभ स्पेशल 05559 प्रयागराज से 18 जनवरी को रात 11.15 बजे कानपुर के लिए चलेगी। फतेहपुर होते हुए गोविंदपुरी स्टेशन रात दो बजे पहुंचेगी। 5 मिनट ठहराव के बाद इटावा होते टूंडला के लिए रवाना होगी। 05560 टूंडला से 19 जनवरी को चलकर 3:30 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। स्टॉपेज के बाद फतेहपुर होते शाम 7 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। 

इसी तरह सहरसा टूंडला-सहरसा मेला स्पेशल 05561 सहरसा से 22 फरवरी को चलेगी। रात 11:15 बजे प्रयागराज से चलकर वाया फतेहपुर गोविंदपुरी रात दो बजे पहुंचेगी। 27 फरवरी को भी इसी समय पर चलेगी। 05562 स्पेशल गोविंदपुरी से रात 8:05 पर चलेगी और फतेहपुर होकर रात एक बजे प्रयागराज पहुंचेगी। 28 फरवरी को भी इसी समय चलेगी। सहरसा-भिंड-सहरसा स्पेशलः 05563 स्पेशल सहरसा से 8 फरवरी को चलकर शाम 6:30 बजे प्रयागराज होकर रात 9:50 पर गोविंदपुरी आएगी। 

05564 भिंड से 9 फरवरी को चलकर गोविंदपुरी सुबह 7:15 बजे पहुंचेगी। पांच मिनट ठहराव के बाद 11 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। रक्सौल टूंडला-रक्सौल स्पेशल 05205 रक्सौल से 18 फरवरी को रात 10 बजे चलकर 19 फरवरी को सुबह 11:10 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। दिन में 3:40 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। 05206 20 फरवरी को टूंडला से सुबह 11:20 पर चलेगी, दोपहर 3:30 बजे गोविंदपुरी आएगी।

धनबाद-टूंडला-धनबाद स्पेशल चलेगी

03695 स्पेशल धनबाद से 8 फरवरी को दोपहर 12:40 बजे चलेगी और रात 11:10 पर प्रयागराज पहुंचेगी। पांच मिनट ठहराव के बाद 9 फरवरी देर रात 2 बजे गोविंदपुरी आएगी। 03696 स्पेशल शाम 8:05 बजे गोविंदपुरी से चलेगी और 10 फरवरी की रात 1 बजे प्रयागराज पहुंचाएगी। पांच मिनट बाद धनबाद के लिए रवाना होगी।

यह भी पढ़ें- Kanpur Weather: तेज पहाड़ी हवाएं आईं, गलनभरी सर्दी लाईं, अभी नहीं मिलेगी राहत, इस दिन शहर में बारिश की संभावना...


संबंधित समाचार