हल्द्वानीः परिजनों ने तय कर दी शादी, बेटी ने लगा ली फांसी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

- किसी और से प्यार करती थी बेटी, परिजन थे खिलाफ - परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो फंदे पर लटक रही थी बेटी

हल्द्वानी, अमृत विचार : बेटी किसी और से प्यार करती थी और परिवार वाले इस प्यार के खिलाफ थे। परिजनों ने बेटी की शादी कहीं और तय कर दी, जिससे नाराज बेटी ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामला काठगोदाम थाना क्षेत्र का है।

 
बताया जाता है कि काठगोदाम थानाक्षेत्र में रहने वाली युवती 12वीं की छात्रा थी और वह दूसरी जाति के लड़के से प्यार करती थी। लड़की शादी भी उसी से करना चाहती थी, लेकिन लड़का दूसरी जाति का था और इसी वजह से परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे। पुलिस के मुताबिक मंगलवार की दोपहर में छात्रा ने खाना खाया और अपने कमरे में चले गई। इसके बाद वह बाहर नहीं आई।

देर शाम उसकी मां कमरे के बाहर पहुंची तो कमरे का दरवाजा बंद पाया। महिला ने आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देख कर दंग रह गई। बेटी कमरे के अंदर फंदे पर झूल रही थी। उसे फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

संबंधित समाचार