Fatehpur: ट्रैक्टर से भिड़ी श्रद्धालुओं से भरी बस, दस लोग हुए घायल, अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

फतेहपुर, अमृत विचार। खागा कोतवाली क्षेत्र में सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। जहां श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रैक्टर से भिड़ गई जिसमें दस लोग बुरी तरह से घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
      
खागा कोतवाली क्षेत्र के कटोघन टोल प्लाजा के समीप प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रैक्टर से भिड़ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। बस में सवार करीब दस लोग बुरी तरीके से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायलों एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। 

बताया जा रहा है कि उत्तराखंड से श्रद्धालु बस में सवार होकर प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने जा रहे थे। जैसे ही वह खागा कोतवाली क्षेत्र के कटोघन टोल प्लाजा के समीप पहुंचे की हादसे का शिकार हो गए। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस को रास्ते से हटाकर आवागमन को बहाल कराया।

यह भी पढ़ें- Kannauj में कार ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, महिला की मौत: पांच घायल, एक घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस, हाईवे पर तड़पते रहे पीड़ित

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज