मुरादाबाद : युवाओं ने रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला भी फूंका

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। मुरादाबाद-आगरा स्टेट हाईवे पर मंगलवार को यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया और उसकी टीम के खिलाफ यूथ कांग्रेस युवाओं ने प्रदर्शन किया और उसके प्रतीकात्मक चित्रों पर जूते चप्पल बरसाकर पुतला दहन किया।

मंगलवार को बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदेश सचिव के नेतृत्व में मुरादाबाद-आगरा स्टेट हाईवे पर एकत्र हुए। यहां पर उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया। हाईवे पर ठर्कियों को जूता मार समारोह का बैनर टांगा। तत्पश्चात उधर से गुजरने वालों से युट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ओर उसकी टीम के प्रतीकात्मक चित्रों पर जूते मारे। इस दौरान यूथ कांग्रेस के सचिव और कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन से युट्यूबर इलाहाबादिया को जेल भेजने की मांग की है। इसके बाद यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इनका पुतला दहन किया है।

ये भी पढे़ं : इलाहाबादिया और रैना के खिलाफ इंदौर के पुलिस थाने में शिकायत दर्ज, विवादास्पद शो पर प्रतिबंध की मांग

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज