लखीमपुर खीरी: घर में घुसकर महिला से की छेड़छाड़, कपड़े फाड़े 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

खीरी टाउन, अमृत विचार। थाना खीरी क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसे युवक ने महिला को दबोच लिया। उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। महिला ने जब विरोध किया तो उसके कपड़े फाड़ दिए। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग आ गए। इस पर आरोपी भाग निकला। थाना खीरी पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

एक गांव निवासी पीड़िता ने बताया कि उसके पति व देवर लखनऊ मजदूरी करने गए हैं। वह घर पर अपनी सास, बेटी और दिव्यांग देवर के साथ घर पर रह रही है। घटना 12 फरवरी की रात करीब 11 बजे की है। उसकी सास बेटी को लेकर रिश्तेदारी में गई थी। वह घर पर दिव्यांग देवर के साथ थी। तभी रात में गांव का दिलीप कुमार दीवार कूदकर घर में घुस आया और उसे दबोचकर अश्लील हरकतें करने लगा।

जब उसने शोर मचाया तो आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ डाले। उसके और देवर के चिल्लाने पर आसपास के लोग आ गए। इस पर आरोपी जान से मार देने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: संगम के पवित्र जल में बंदियों का महाकुंभ स्नान, गंगा मैया के लगाए जयकारे

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Champat Rai : रामलला के पटवारी के रूप में जाने जाते हैं चंपत राय, जानिए प्रोफेसर से ट्रस्ट के महासचिव बनने तक का सफर
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : रात भर जेल में जागते रहे सभी आठों आरोपी, सुभाष दिखा बैचेन, परिवारीजनों ने की मिलाई
राम मंदिर चढ़ावा मामला : CM योगी के सख्त रुख का असर, चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा, गोपाल राव भी हटाए गए
Pratapgarh News : आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में हेरफेर का आरोप, एक्सपायर आय प्रमाण पत्र पर चयन का मामला शासन तक पहुंचा
राम मंदिर चढ़ावा मामला : एसआईटी की शुरुआती जांच में कई अनियमितताओं का खुलासा, 8 गिरफ्तार, सुरक्षा नियमों की खुली पोल