ACP मोहसिन की बर्खास्तगी के लिए DGP को लिखा पत्र; Kanpur IIT की PhD छात्रा बोली- न्याय के लिए आखिरी सांस तक लडूंगी...

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। आईआईटी में पीएचडी कर रही छात्रा के यौन शोषण के मामले में अब पीड़िता ने एसीपी रहे मोहसिन खान पर कार्रवाई के लिए डीजीपी और एडीजी लॉ एंड आर्डर को पत्र लिखने के साथ मेल भेजा है। उसमें यौन उत्पीड़न की शिकार छात्रा ने एसीपी के बर्खास्तगी की मांग की है। 

पीड़िता का गंभीर आरोप है, कि आरोपी खाकी वर्दी वाला है, इस कारण कमिश्नरेट पुलिस उस पर कार्रवाई नहीं कर रही है। और उसने हाईकोर्ट से अरेस्टिंग और चार्जशीट पर स्टे ले लिया। पीड़िता का कहना है, कि वह आखिरी दम तक लड़ाई जारी रखेंगी और उसे सजा दिलाकर रहेंगी।

पश्चिम बंगाल की पीएचडी छात्रा ने कलक्टरगंज एसीपी रहे मोहसिन खान पर 12 दिसंबर 2024 को कल्याणपुर थाने में शादी का झांसा देकर यौन शोषण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद विभाग की किरकिरी होने के कारण उन्हें तत्काल प्रभाव लखनऊ पुलिस हेडक्वार्टर अटैच कर दिया गया था। 

इसके बाद 19 दिसंबर को सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट से एसीपी को अरेस्टिंग स्टे और अगली सुनवाई तक चार्जशीट दाखिल करने पर रोक लगा दी थी। 24 दिसंबर को कल्याणपुर थाने में ही छात्रा ने मोहसिन और उनके अधिवक्ता गौरव दीक्षित के खिलाफ दूसरी एफआईआर दर्ज कराई थी। दोनों ही मामलों में जांच लगभग पूरी हो गई है। इस प्रकरण की जांच एसआईटी कर रही है। 

वहीं एसीपी ने 16 दिसंबर को हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। उन्होंने गिरफ्तारी पर रोक लगाने और एफआईआर रद्द करने की मांग की थी। मोहसिन खान की याचिका पर हाईकोर्ट ने अरेस्टिंग स्टे और चार्जशीट पर स्टे लगा रखा है। अब इस मामले की सुनवाई 20 मार्च को होनी है। छात्रा ने स्टे खारिज कराने के लिए कोर्ट में अपना अधिवक्ता खड़ा किया है।

छात्रा ने पुलिस को बताया था कि दिसंबर 2023 में उनकी मुलाकात आईआईटी में मोहसिन से हुई थी। यहां नंबर आदान प्रदान होने के बाद उन्होंने पीएचडी करने के लिए मदद मांगी थी। इस पर उन्होंने हां कर दिया था। पीड़ित छात्रा के अनुसार उन्होंने एडमिशन फीस जमा कराई और वॉक इन इंटरव्यू के लिए टिप्स दिए थे। एडमिशन मिलने के बाद दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई थी। 

इसके बाद मोहसिन ने कहा था कि वह अविवाहित है। जब कुछ दिन बाद पता चला कि वह शादीशुदा है, तो होश उड़ गए। इस बीच दोनों में झगड़ा होने लगा। तब मोहसिन ने कहा कि उनका पत्नी से तलाक होने वाला है। उनकी 5 साल की बेटी है। 

पीड़िता के अनुसार इस पर फिर से भरोसा कर लिया। 27 नवंबर को जब एसीपी मोहसिन पिता बने, तब जाकर सच्चाई सामने आई। इसके बाद उन्हें धोखे का एहसास हुआ। इस पर उन्होंने आईआईटी प्रशासन के साथ पुलिस को सूचना की और रिपोर्ट दर्ज कराई। 

ये भी पढ़ें- Kanpur: मूलगंज में सड़क पर डाला खोदाई का मलबा, यहां पर रहता रोजाना जाम, रमजान के महीने में रोजेदार परेशान...

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज