मुरादाबाद : मंडी आढ़तियों के धरने से पीछे हटा प्रशासन ,नहीं टूटेगा निर्माण और टीनशेड
अनिश्चितकालीन हड़ताल के बाद मंडी प्रशासन ने मानी आढ़तियों की मांगे, एक दिन की हड़ताल से महानगर में सब्जी को लेकर मची मारामारी
मुरादाबाद। सप्ताह भर से प्रशासन के नवीन फल सब्जी मंडी समिति में अवैध कब्जे को गिराने के अभियान पर अब विराम लग गया है। मंडी आढ़ती शुक्रवार को इस अभियान के विरोध में मंडी सचिव के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। फल सब्जी विक्रेता समिति के अध्यक्ष पीतम सिंह अभियान के विरोध में मंडी अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया। जिसकी सूचना मौके पर पहुंची मंडी सचिव ने आढ़तियों के हड़ताल की जानकारी मंडी सभापति को दी। जिसके मंडी सचिव के टीन शेड ने गिरने के आश्वासन पर हड़ताल समाप्त कर दी गई है। हालांकि मंडी की एक दिन हड़ताल से महानगर सब्जी किल्लत दिखाई देने लगी। वहीं मंडी को लाखों रुपये के मंडी टैक्स घाटा हुआ है।
शुक्रवार को नवीन फल सब्जी मंडी के मंडी सचिव महा देवी के कार्यालय के बाहर फल सब्जी विक्रेता कल्याण समिति के अध्यक्ष पीतम सैनी के नेतृत्व में सैकड़ों आढ़ती अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। फल सब्जी विक्रेता कल्याण समिति के अध्यक्ष पीतम सैनी ने हड़ताल पर बैठे आढ़तियों को संबोधित करते हुए कहा कि मंडी 1980 में बनी फल सब्जी मंडी की पक्की दुकानों में 45 साल से निर्माण कार्य मंडी प्रशासन ने एक बार भी नहीं कराया है। जिसमें मंडी आढ़तियों द्वारा ही दुकानों में बरसात के टपकने और टूट फूट की मरम्मत कराई गई है। जिससे मंडी प्रशासन अवैध निर्माण का नाम दे रहा है।
हड़ताल पर गए आढ़तियों की खबर मौके पर मंडी सचिव महादेवी पहुंची। जहां उन्होंने अध्यक्ष पीतम सैनी से हड़ताल खत्म करने की बात कही। इस पर मंडी आढ़तियों ने मंडी में बुलडोजर से दुकानों के निर्माण और टीन शेड न गिराने की मांग रखी। इस मंडी सचिव ने मंडी सभापति और अन्य अधिकारियों को इसकी जानकारी दी है। जिसके बाद अधिकारियों से निर्देश के मुताबिक मंडी सचिव ने आढ़तियों निर्माण न गिराने का आश्वासन दिया। जिसके बाद समिति के अध्यक्ष पीतम सैनी हड़ताल समाप्ति की घोषणा की। हड़ताल दौरा धरने पर बैठे समिति के महामंत्री राजकुमार,विनोद शर्मा, मोहम्मद जिकरान,राहुल ,विजय मिश्रा, मोनू सैनी,रामगोपाल सैनी, मोहम्मद आसिफ, पिंटू सैनी, राज सिंह आढ़ती शामिल रहे।
हड़ताल से सब्जी के दामों में हुई बढ़ोतरी
आस पास जिलों में फल और सब्जी की पूर्ति करने वाली नवीन फल सब्जी मंडी की एक दिन हड़ताल ने महानगर से लेकर आसपास के देहात क्षेत्र में भी सब्जी अचानक किल्लत बढ़ गई। लोगों सुबह मंडी पहुंचने पर मंडी बंद मिली जिससे महानगर छोटे छोटे बाजारों सब्जी नहीं पहुंची। हालांकि मोहल्लों और कॉलोनियों फुटकर सब्जी विक्रेताओं ने सब्जी के दामों में अचानक बढ़ोतरी कर दी।
ये भी पढे़ं : मुरादाबाद : पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज में पकड़े गए सॉल्वर गैंग के दो सदस्य, 5000 में हुआ था पेपर का सौदा
