कानपुर में अधिवक्ता की हत्या का विरोध; अधिवक्ताओं ने DM को सौंपा ज्ञापन, ये मांगें की...

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर के कल्याणपुर खुर्द में अधिवक्ता राजेश सिंह की बैसाखी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। जिसके विरोध में कलेक्ट्रेट सभागार में वकीलों ने जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा। 

अधिवक्ताओं ने मृतक अधिवक्ता के परिजन को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की। साथ ही सरकारी नौकरी की भी मांग की। इतना ही नहीं, राजेश सिंह की हत्या में शामिल दोषी आरोपियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में कठोर कार्रवाई की मांग की। 

इसके अलावा अधिवक्ताओं के ऊपर हो रहे हमलों, हत्याओं व झूठे मुकदमे की रोकथाम के लिए कड़े कदम उठाए जाने की मांग की। अधिवक्ताओं की सुरक्षा व भय मुक्त वातावरण के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि मांगे ना पूरी होने तक कानपुर के सभी अधिवक्ता हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होंगे।

ये भी पढ़ें- कानपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, हत्या का आरोप लगा हंगामा; पिता ने ठेकेदार पर 80 हजार रुपये न देने का लगाया आरोप

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

लखनऊ में तेजी से खुल रहे रोजगार के नए दरवाजे... प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना में क्षेत्र ने मारी बाजी, मार्च 2026 में पहला DBT भुगतान
ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ईरानी राजदूत का बड़ा संदेश: चाबहार पोर्ट को बताया दोस्ती का मजबूत प्रतीक, जानें क्या-क्या बोले फथाली
विकसित यूपी-भारत की नई उड़ान: केशव प्रसाद मौर्य बोले, ये बजट लाएगा औद्योगिक क्रांति और आत्मनिर्भरता का नया अध्याय
राज्यपाल ने स्कूली बच्चों को पुरस्कार देकर बढ़ाया उत्साह, जनभवन में सम्पन्न हुई लखनऊपेक्स डाक टिकट प्रदर्शनी
T20 World Cup 2026: पाकिस्तान का बड़ा यू-टर्न! भारत के खिलाफ मैच खेलने को तैयार, ICC की सख्ती और दोस्त देशों के दबाव ने बदला रुख