कासगंज: गैंगरेप पीड़िता से मिला सपा महिला प्रतिनिधि मंडल, कठोर से कठोर कार्रवाई की मांग

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

कासगंज, अमृत विचार: दस अप्रैल को गैंगरेप का शिकार हुई पीड़ित किशोरी के परिजनों से मिलने के लिए रविवार को समाजवादी महिलाओं का एक प्रतिनिधि मंडल पहुंचा। जहां उन्होंने घटना को शर्मसार बताते हुए दुष्कर्मियों पर भाजपा नेताओं को संरक्षण बताया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई और पीड़ित किशोरी के लिए सरकार से सहायता राशि प्रदान किए जाने की मांग की।

समाजवादी पार्टी के महिला प्रतिनिधि मंडल में पटियाली विधायक नादिरा सुल्तान, सपा की महिला प्रदेश सचिव अनीता यादव, जिला पंचायत सदस्य हेमलता वर्मा, जिलाअध्यक्ष रीना वर्मा, शबनम माथुर, आरती शर्मा, मनोरमा चौहान, अनु यादव शामिल थी। पटियाली की विधायक नादिरा सुल्तान ने कहा कि प्रदेश में दलित और महिला उत्पीड़न की रिकॉर्ड तोड़कर वारदातें हो रही हैं, कासगंज का सामूहिक बलात्कार एक उदाहरण है। अपराधी सत्ता संरक्षण में लगातार अपराध कर रहे हैं। 

कहा कि कासगंज में बहुत ज्यादा घूमने की जगह नहीं हैं, लेकिन इस घटना ने साबित कर दिया हैं, अपराधियों के इस सरकार में हौसले बुलंद हैं। उन्होंने गैंगरेप पीड़िता के परिजनों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि घटना बहुत ही निंदनीय है। समाजवादी पार्टी के नेता सभी पीड़िता के साथ हैं। उन्हें कहा कि हर संभव न्याय दिला कर रहेंगे। आरोपियों को सख्त से सख्त सजा की मांग कर रहे हैं।

उन्होंने सरकार से आर्थिक सहायता राशि दिलाए जाने की मांग की। जिला अध्यक्ष रीना वर्मा ने कहा कि इस घटना ने लड़कियों का मनौवल तोड़ कर रख दिया हैं, जो सरकार बेटियों की हिफाजत का प्रोपेगेंडा खड़ा कर बनी है, लेकिन प्रदेश में बलात्कार की बाढ़ आ गई है। प्रदेश में नारी का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। इस मौके पर प्रांजल यादव, सुमित, उमेश चंद्रा आदि लोग शामिल थे।

यह भी पढ़ें- कासगंज: ट्रैक्टर निकालने को लेकर बवाल, जमकर चले ईंट-पत्थर, एक की मौत

संबंधित समाचार