डबल मर्डर : चोरी के आरोप में हाथ-पैर बांधकर ढाई घंटे तक दी थी प्रताड़ना, मुंह और शरीर पर लगाया जला हुआ मोबिल ऑयल, माथे पर लिखा ‘420’

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

शटरिंग कारीगर और पेंटर की हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार, चार अन्य की तलाश में जुटी गोमतीनगर व क्राइम ब्रांच की टीमें

 अमृत विचार: शटरिंग कारीगर और पेंटर की हत्या चोरी करते पकड़े जाने पर की गई थी। एक घर में पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने हाथ-पैर बांधकर बेल्ट, डंडे और बैट से पीटकर अधमरी हालत में रेलवे क्रासिंग के पास फेंक दिया। एक की मौके पर और दूसरे की अस्पताल में मौत हो गई थी। पुलिस ने तीन आराेपियों को गिफ्तार कर लिया है, चार आरोपी फरार हैं।

 डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के मुताबिक गोमतीनगर के विरामखंड स्थित ग्वारी गांव में शटरिंग कारीगर राकेश (35) और पेंटर राम सवार (40) की शनिवार देर रात हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने 24 घंटे में वारदात का खुलासा कर सीतापुर राजकोट निवासी मोहित, खैराबाद निवासी शिवराज उर्फ शिवा और जौनपुर निवासी रामदेव उर्फ महादेव को गिरफ्तार कर लिया है। शामिल हैं। तीनों चौधरी लॉन के पास रेलवे पटरी किनारे परिवार के साथ रहते हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शटरिंग कारीगर औरपेंटर शनिवार रात को एक घर में मोबाइल चोरी के लिए घुसे थे। महिलाओं ने देख लिया।शोर मचाया तो सभी जग गये। इसके बाद आसपास के लोग जुट गये। दोनों को पकड़ लिया गया।

 चेहरे पर पोता मोबिल ऑयल, माथे पर लिखा 420

 एसीपी गोमतीनगर विनय द्विवेदी के मुताबिक दोनों को पकड़ने के बाद हाथ पैर रस्सी से बांध दिया गया। पहले घर के अंदर ही बेल्ट, डंडे और बैट से पीटा। इसके बाद दोनों के शरीर पर जला हुआ मोबिल ऑयल पोता। एक के चेहरे पर 420 लिखा। अधमरी हालत में दोनों को रेलवे पटरी के किनारे फेंक दिया। ताकि दोनों दोबारा इस तरह की घटना करें। रविवार सुबह दोनों की मौत सूचना मिली तो सभी फरार हो गये। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज किया। सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में चार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 ढाई घंटे तक की पिटाई

 इंस्पेक्टर गोमतीनगर राजेश त्रिपाठी के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने कुबूल किया दोनों जैसे घर के अंदर घुसे, तत्काल पकड़ लिया गया था। बांधकर डंडे, बैट, बेल्ट से पीटा। करीब ढाई घंटे तक दोनों को तड़पाकर पीटते रहे। आरोपियों ने पुलिस के सामने कुबूल किया कि ऐसा सबक देना था कि दोबारा चोरी करें। आरोपियों ने बताया कि पिटाई के बाद रेलवे लाइन किनारे घायल हालत में छोड़ दिया था। उनका जान से मारने का कोई इरादा नहीं था। लेकिन सुबह तक दोनों की मौत हो गई।

 यह थी घटना

 गोमतीनगर के विरामखंड में रविवार को बहराइच के कैसरगंज निवासी राम संवारे का शव मिला था। पास में ही राकेश गंभीर हालत में पड़ा था। अस्तपाल ले जाते वक्त उसकी भी मौत हो गई। जांच में सामने आया कि राम संवारे शंकर चौराहा के पास रहकर पेंटिंग का काम करता था और राकेश शटरिंग का। जांच पड़ताल में सामने आया कि दोनों शनिवार रात को दोनों को ग्वारी गांव के पास देखा गया।

वह लोग रात करीब एक बजे मोहित के घर घुसे थे। जहां सामान की तलाशी के दौरान सामान गिरने पर परिजन जाग गए। परिजनों ने दोनों को पकड़ लिया। नशे में होने के चलते दोनों मारपीट करने लगे। इसीबीच बीच चीखपुकार सुनकर पड़ोसी रामदेव और शिवराज समेत पांच छह लोग एकत्र हो गए। जिसके बाद सभी ने मिलकर दोनों को जमकर पीटा। उसके बाद मरणासन्न हालत में सड़क किनारे फेंक दिया था।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ : ई-रिक्शा पर बैठी महिलाओं ने जेवर व नकदी चुराये, CCTV Cameras में घटना कैद

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज