प्रयागराज : न्यायिक अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन के साथ-साथ हुए स्थानांतरण

Amrit Vichar Network
Published By Vinay Shukla
On

प्रयागराज : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण के क्रम में सोमवार को जारी एक अधिसूचना के माध्यम से कुछ और न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण की पुष्टि की है, जिनमें परिवार न्यायालय, प्रधान न्यायाधीश,सुल्तानपुर  मो.अशरफ अंसारी को भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन प्राधिकरण, कानपुर नगर का पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है।

गाजियाबाद के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश हीरा लाल-तृतीय को परिवार न्यायालय, सुल्तानपुर का प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार बांदा के परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश रोहित सिन्हा कानपुर नगर के परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश होंगे। परिवार न्यायालय,प्रधान न्यायाधीश, औरैया श्रीमती रजनी सिंह, भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास और पुनर्स्थापन प्राधिकरण, बरेली की पीठासीन अधिकारी होंगी। परिवार न्यायालय, प्रधान न्यायाधीश, शामली, कैराना,सुरेश चंद-द्वितीय को पीठासीन अधिकारी, वाणिज्यिक न्यायालय, कानपुर नगर नियुक्त किया गया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश,सहारनपुर बृजेश कुमार शर्मा को कैराना में शामली के परिवार न्यायालय का प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

वाणिज्यिक न्यायालय, कानपुर नगर के पीठासीन अधिकारी बंस बहादुर यादव को ज्ञानपुर में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, भदोही का पीठासीन अधिकारी  बनाया गया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मुजफ्फर नगर गोपाल उपाध्याय को प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, एटा के रूप में नियुक्त किया गया है। वाणिज्यिक न्यायालय, मेरठ के पीठासीन अधिकारी वेद प्रकाश वर्मा को वाणिज्यिक न्यायालय, अयोध्या का पीठासीन अधिकारी बनाया गया है। इसी क्रम में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मऊ अशोक कुमार-दशम पीठासीन अधिकारी, वाणिज्यिक न्यायालय, मेरठ होंगे।

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश,गाजियाबाद मुकेश कुमार सिंह-प्रथम को बांदा के परिवार न्यायालय का प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कुछ न्यायिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी परिवर्तन किए गये हैं, जिनमें अपर सिविल न्यायाधीश (सीनियर डिवीजन)/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,आजमगढ़ अंकित वर्मा को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आजमगढ़ में सचिव (पूर्णकालिक) बनाया गया है। अपर सिविल जज (सीनियर डिवीजन), बलरामपुर अतुल कुमार नायक को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलरामपुर का सचिव (पूर्णकालिक) बनाया गया है। अपर सिविल जज (सीनियर डिवीजन),ज्ञानपुर,भदोही  तरूणिमा पांडेय को ज्ञानपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भदोही में सचिव (पूर्णकालिक) बनाया गया है।

अपर सिविल जज (सीनियर डिवीजन), चित्रकूट श्रीमती इला चौधरी को  सिविल जज (सीनियर डिवीजन),फास्ट ट्रैक कोर्ट, चित्रकूट बनाया गया है। सिविल जज (सीनियर डिवीजन), फास्ट ट्रैक कोर्ट, चित्रकूट सुश्री वर्णिका शुक्ला को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चित्रकूट में सचिव (पूर्णकालिक) बनाया गया है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,फतेहपुर संदीप कुमार को सिविल जज (सीनियर डिवीजन), फतेहपुर के पद पर नियुक्त किया गया है। सिविल जज (सीनियर डिवीजन), फतेहपुर सुश्री आकांक्षा मिश्रा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फतेहपुर में सचिव (पूर्णकालिक) होंगी। अपर सिविल जज (सीनियर डिवीजन), हमीरपुर महेंद्र कुमार पांडेय को सचिव (पूर्णकालिक), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर के रूप में नियुक्त किया गया है।

सिविल जज (सीनियर डिवीजन)फास्ट ट्रैक कोर्ट, ललितपुर रविशंकर गुप्ता को सिविल जज (सीनियर डिवीजन), ललितपुर बनाया गया है। सिविल जज (सीनियर डिवीजन), ललितपुर मयंक जायसवाल को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ललितपुर का सचिव (पूर्णकालिक) बनाया गया है। अपर सिविल जज (सीनियर डिवीजन), महाराजगंज सुनील कुमार नागर को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महाराजगंज का सचिव (पूर्णकालिक) बनाया गया है। अपर सिविल जज (सीनियर डिवीजन), सिद्धार्थ नगर शैलेंद्र नाथ को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिद्धार्थ नगर में सचिव (पूर्णकालिक) बनाया गया है। उक्त जानकारी हाईकोर्ट के महानिबंधक राजीव भारती ने दी है।

यह भी पढ़ें:- प्रयागराज : अनावश्यक स्थगन की मांग करने वाले वादियों को लगाई फटकार

संबंधित समाचार