कासगंज: जूता चुराई की रस्म के दौरान विवाद...दुल्हन बिना लौटी बारात

Amrit Vichar Network
Published By Preeti Kohli
On

कासगंज, अमृत विचार। थाना राजा का रामपुर क्षेत्र में एक शादी के दौरान जूता चुराई की रस्म बारातियों और घरातियों के बीच विवाद का सबब बन गई। दूल्हा की मां ने दुल्हन के परिजनों को  धमकी दी कि अगर दुल्हन को विदा नहीं किया गया, तो दुल्हन को कार की डिग्गी में उठाकर ले जाएंगे। इसके बाद वर और वधू पक्ष में तनाव शुरू हो गया। मार-पीट के बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद बरात बिना दुल्हन के बैरंग लौट गई। 

दरअसल भिटोना गांव से आई बारात का स्वागत सत्कार किया गया और निकाह की रस्म भी संपन्न हुई। जूता चुराई की रस्म में दुल्हन की छोटी बहन ने दूल्हे का जूता चुराया और 1000 रुपए ने मांगा। इस पर दूल्हे के पिता शाकिब खान ने नेग देने से मना कर दिया।

उन्होंने लड़की का हाथ पकड़कर जूता वापस पहनाने को कहा। स्थिति तब और बिगड़ गई, जब दूल्हे की मांने कहा कि दुल्हन को गाड़ी की डिग्गी में डालकर ले जाएंगे। इससे पहले भी बारात में गर्म खाना खाने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दूल्हे की बहन ने भी धमकी दी कि घर ले जाकर काटेंगे।

दुल्हन के पिता लाल मोहम्मद ने बताया कि उन्होंने अपनी हैसियत से ज्यादा खर्च करके शादी की थी। हालांकि लड़के पक्ष से कोई नेक-दस्तूर नहीं मिला। लाल मोहम्मद ने धमकियों के कारण बेटी की विदाई नहीं की। पुलिस को बुलाया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। दूल्हे के पिता शाकिब खान ने स्वीकार किया कि जूता चुराई की रस्म पर उनसे गलती हुई। इस घटना के बाद बारात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा।

ये भी पढ़ें- कासगंज: बाढ़ विभीषिका से पटियाली तहसील के गांवों को बचाने की कवायद

संबंधित समाचार