Hathras News: कार और मोटरसाइकिल की टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

हाथरस (उप्र)। हाथरस जिले में निर्माणाधीन मथुरा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बुधवार को बताया कि हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के अहवरनपुर गांव की रहने वाली मधु (20) और उसकी भाभी भारती (19) मंगलवार की शाम बाजार गई थीं और रात करीब आठ बजे वे अपने पड़ोसी विमल के साथ मोटरसाइकिल से गांव लौट रही थीं। 

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि रास्ते में नगला सिंघी गांव के पास मथुरा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि इस हादसे में मधु और भारती की मौके पर ही मौत हो गई। नारायण ने बताया कि मोटरसाइकिल चला रहा युवक विमल इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों महिलाओं के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गये हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने टक्कर मारने वाली कार को कब्जे में ले लिया है। उसके चालक की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ेः तिरंगा शौर्य यात्रा: आज बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, 1090 चौराहे के आसपास जाने से बचे, करें इन वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज